Headlines

आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर मांगे पैसे? जानें कहां करें शिकायत


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 5 लाख तक मुफ्त इलाज, धोखाधड़ी की तुरंत शिकायत करें।

बढ़ती बीमारी के बीच कई लोग हेल्थ इंश्योरेंस करवा रहे हैं, ताकि जरूरत के समय उनका इलाज सही से हो पाए और पैसों की तंगी की वजह से इलाज में किसी प्रकार की कोई रुकावट न आए. हर व्यक्ति के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेना आम बात नहीं है. ऐसे ही लोगों के लिए सरकार कई जरूरी योजनाएं चलाती है और उन्हीं में से एक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM- JAY) है. अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं तो कभी भी किसी फर्जी एजेंट के झांसे में न आएं.

दरअसल, PMJAY-UP ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फर्जी एजेंटों से बचने की सलाह दी है. पोस्ट में साफ कहा गया है कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर किसी भी फर्जी एजेंट के झांसे में न आएं और न ही किसी को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक भी रुपया दें. साथ ही लोगों को फर्जी एजेंसी से सावधान रहने की भी सलाह दी है.

यहां से बनवाएं आयुष्मान कार्ड

अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप केवल आधिकारिक माध्यमों का ही इस्तेमाल करें. इसके लिए आप beneficiary.nha.gov.in वेबसाइट या फिर आप आयुष्मान ऐप की मदद से भी कार्ड बनवा सकते हैं. ध्यान रखें, आयुष्मान कार्ड बनवाना पूरी तरह मुफ्त है.

फर्जी मैसेज और कॉल से रहे सतर्क 

अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर किसी का कॉल या मैसेज आता है और वे आपसे कार्ड बनवाने के लिए पैसे मांगता है या फिर कोई आपकी निजी जानकारी तो तुरंत सावधान हो जाएं.  किसी भी तरह का कोई भुगतान न करें और न ही आपकी निजी जानकारी शेयर करें. 

5 लाख तक का मिलता है इलाज

PM- JAY के तहत पात्र परिवार को 5 लाख तक का कैशलेस और पेपरलेस इलाज उपलब्ध कराया जाता है. इस योजना का लाभ जरूरतमंद, पात्र गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलता है.

धोखाधड़ी होने पर करें शिकायत

अगर कोई आपसे आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर पैसे मांगता है या फिर आपके साथ किसी तरह की कोई धोखाधड़ी हो जाती है तो आप तुरंत राष्ट्रीय स्वास्थय प्राधिकरणट (NHA) के टोल-फ्री नंबर 1800-1800-4444 पर शिकायत कर सकते हैं. 

4 दिन बाद किन लोगों को नहीं मिलेगी गैस सिलेंडर की डिलीवरी?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *