असम के डिब्रूगढ़ में बोगीबील ब्रिज के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. सामान से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे से गुजर रहे एक स्कूटर सवार पर पलट गई. हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस दर्दनाक हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
डैशकैम में कैद हुआ रोंगटे खड़े करने वाला मंजर
घटना के वक्त पीछे आ रही एक गाड़ी के डैशकैम में यह पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सामान से लदी पिकअप वैन सड़क पर काफी तेज रफ्तार में जा रही थी. अचानक चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया. अनियंत्रित वैन सड़क पर दाएं-बाएं लहराने लगी और तभी सामने से आ रहे एक दोपहिया वाहन से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन सीधे पलटकर उस दोपहिया वाहन के ऊपर जा गिरी.
असम के डिब्रूगढ़ में बोगीबील ब्रिज के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. pic.twitter.com/RKV8SgC4bf
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) September 26, 2026
दोनों घायलों की हालत नाजुक
हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में डिब्रूगढ़ मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
जांच में जुटी पुलिस
पिकअप वैन का ड्राइवर गाड़ी पर से नियंत्रण कैसे खो बैठा, इसके सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वायरल डैशकैम फुटेज के आधार पर हादसे की जांच कर रही है। घटना से जुड़ी आगे की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो
