‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर अक्सर ही बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचते हैं और बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठकर खेल का आनंद लेते हैं. हाल ही में बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता और सिंगर आयुष्मान खुराना ने भी कौन बनेग करोड़पति 18 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस सारा अली खान भी मौजदू थीं. तीनों स्टार्स के बीच हुई बातचीत के वक्त आयुष्मान खुराना, बिग बी से माफी मांगते हुए भी नजर आए.
‘केबीसी 18’ में पहुंचे थे आयुष्मान और सारा
सारा अली खान और आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों ही इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए अमिताभ बच्चन के क्विज शो में भी पहुंचे थे. इस दौरान आयुष्मान ने एक चीज को लेकर बिग बी से माफी मांगी. जबकि सारा ने अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज अभिनेता के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की.
‘बुढ़ऊ’ कहने पर अमिताभ से आयुष्मान ने मांगी माफी
5 अक्टूबर को सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना नजर आए थे. दोनों ने शानदार खेल खेला और 12.5 लाख रुपये जीते. खेल के दौरान आयुष्मान ने अपनी और बिग बी की साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ का जिक्र किया. इसके बाद बिग बी को फिल्म में ‘बुढ़ऊ’ कहने पर माफी मांगी. 7 साल पुरानी इस मूवी में आयुष्मान ने बांके और बिग बी ने मिर्जा नाम का किरदार निभाया था.
आयुष्मान ने कहा, ‘फ़िल्म में आपको बुड्ढा कहा, इसके लिए माफ़ी चाहता हूं. आप बुड्ढे नहीं हैं. असल ज़िंदगी में आपमें 84 साल की उम्र वाली कोई बात नहीं है, आप तो 24 साल के हैं.’ आयुष्मान की बात सुनकर बिग बी ने कहा, ’84 साल की उम्र में कैसी हरकतें होती हैं?’ ये सुनकर सभी हंसने लगे थे.
कब रिलीज होगी ‘उड़ता तीर’?
उड़ता तीर पहले सितंबर में रिलीज होने वाली थी. फिर इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 9 अक्टूबर की गई. हालांकि एक बार फिर इसे नई रिलीज डेट मिली और अब ये फिल्म 23 अक्टूबर को थिएटर्स में आएगी. इसमें आयुष्मान ने एक पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभाया है.
