Headlines

इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर


हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हों गए हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई-19 जुलाई तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इंग्लैंड टूर के दौरान हर्षित को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है, जिसके चलते उन्हें 14 जुलाई से शुरू हो रही ODI सीरीज से बाहर होना पड़ा है.

इंग्लैंड ODI सीरीज से हुए बाहर

इससे पहले हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण 4 महीने तक टीम इंडिया से बाहर थे. उन्होंने चार महीने बाद वापसी करते हुए आयरलैंड दौरे पर वापसी की थी. उन्होंने आयरलैंड के साथ दोनों मैच और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 3 मुकबले खेले. खबर है कि हर्षित जल्द बेंगलुरू स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जा सकते हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले से पूर्व घोषणा की गई थी कि हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण आखिरी 2 टी20 मुकाबलों से बाहर हो गए थे. हर्षित के लिए यह बुरी खबर है, क्योंकि वो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.

यूके टूर पर अब तक भारतीय टीम को हार ही नसीब हुई है. पहले आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से हार मिली, उसके बाद इंग्लैंड ने भी टी20 सीरीज में शिकस्त दी है. अब सिर्फ वनडे टीम से ही उम्मीद बंधी हुई है कि टीम इंडिया कम से कम कुछ अच्छी यादों के साथ यूके टूर को अलविदा कहे.

विराट-रोहित की वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते दिखेंगे. खासतौर पर विराट जनवरी 2026 के बाद पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे. विराट चोट के चलते अफगानिस्तान के साथ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे. शुभमन गिल वनडे टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. 

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए  भारतीय स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *