Headlines

इंडिया गठबंधन के नेतृत्व पर गिरिराज सिंह की दो टूक, ‘भगवान करे कि राहुल गांधी…’


इंडिया गठबंधन में नेतृत्व को लेकर कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सबसे बड़ा नेता बताया जा रहा है. उनके नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है. इस पर लगातार बयानबाजी भी हो रही है. गुरुवार (28 मई, 2026) को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया. पटना में जब इससे जुड़ा सवाल किया गया तो गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने दो टूक में जवाब दिया. 

‘ममता बनर्जी नेतृत्व करें या तेजस्वी यादव करें…’

पटना में मीडिया से बातचीत के क्रम में गिरिराज सिंह ने कहा, “भगवान करे कि राहुल गांधी जैसा देश विरोधी, माओवादी, मुस्लिम कांग्रेस के नेता इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करें… हमें इससे क्या लेना-देना? ममता बनर्जी उनका (इंडिया गठबंधन) नेतृत्व करें या तेजस्वी यादव करें, इससे क्या लेना-देना है? देश की जनता नकारात्मक सोच वालों को नकार चुकी है.”

यह भी पढ़ें- बांकीपुर सीट से जन सुराज के चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, ‘प्रशांत किशोर भी…’

एसआईआर पर क्या बोले गिरिराज सिंह?

दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट की ओर से एसआईआर पर बीते बुधवार (27 मई, 2026) को आए फैसले पर भी गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने विपक्ष पर हमला किया. एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, “कोर्ट ने भी मान्यता दी है… विपक्ष के लोग जो एसआईआर पर हंगामा कर रहे थे… एसआईआर में जो कुछ हुआ वो लगातार चलने वाली प्रक्रिया है… ये (विपक्ष) लोग अपनी हार का ठिकड़ा एसआईआर पर मढ़ना चाहते हैं.”

कांग्रेस ने किया गिरिराज सिंह पर पलटवार

बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने गिरिराज सिंह पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, “गिरिराज सिंह बिहार की बेटियों पर हुए अत्याचार पर मौन साध लेते हैं और ऐसे उलूल-जुलूल बयान देकर खुद को मोदी सरकार में जिंदा दिखाने का प्रयास करते हैं. केंद्र में मंत्री हैं… एनआईटी कुरुक्षेत्र में बिहार की बेटी दीक्षा दूबे की मौत पर वे कुछ न बोलते हैं और न ही कार्रवाई की मांग करते हैं जबकि वहां सरकार उनकी है.”

आगे कहा, “बेगूसराय की बेटी से पटना में पिता की मौजूदगी में छेड़खानी हो जाती है और वे मौन रहते हैं. जहानाबाद की नीट छात्रा की पटना में वीभत्स और संदिग्ध स्थिति में मौत हो जाती है, लेकिन मजाल है कि एक शब्द भी वें बोल दें. ये लोग अपनी कमियां छुपाने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी पर बयानबाजी कर अपनी राजनीति करते हैं.”

यह भी पढ़ें- बिहार: स्वास्थ्य मंत्री जी देखिए! PMCH के गार्ड बने गुंडे, 2 लोगों का सिर फाड़ा, देखती रही पुलिस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *