Headlines

इन 3 सरकारी पोर्टल पर 3 लाख में मिल जाती है 12 लाख की गाड़ी, आज ही नोट कर लें तीनों के नाम


Government e auction portals for cars: अगर आप बहुत दिनों से एक नई कार खरीदने की सोच रहें है और बजट के चलते बार-बार रुक जा रहें हैं. तो यह खबर आपके लिए ही है. क्योंकि, आपकी नई और महंगी कार खरीदने का सपना बेहद ही कम बजट में हो सकता है. लेकिन इसके लिए आपको सबसे पहले यह पूरी खबर पढ़नी होगी.

आपको बता दें कि हमारे देश की सरकार के पास ऐसे कई आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं. जहां आप बेहद कम दाम में बेहतरीन कारें खरीद सकते हैं? जी हां, इन सरकारी नीलामी पोर्टल्स पर बैंक लोन डिफॉल्ट और सरकारी विभागों की लग्जरी गाड़ियां 3 से 4 लाख रुपये की मामूली कीमत में आसानी से मिल जाती हैं. तो चलिए जानतें हैं ये कौन से पोर्टल हैं.

एमएसटीसी पोर्टल पर सरकारी गाड़ियों की नीलामी

आपको बता दें कि, एमएसटीसी भारत सरकार का एक प्रमुख और विश्वसनीय ई-कॉमर्स पोर्टल है. इस सरकारी वेबसाइट पर देश के विभिन्न सरकारी विभागों, सेना, पुलिस और सार्वजनिक उपक्रमों की गाड़ियों की बिक्री की जाती है. जब भी इन विभागों में गाड़ियों का डेटा अपडेट होता है. 

तो पुरानी चालू गाड़ियों को यहां बेहद कम रिजर्व प्राइस पर बोली के लिए रख दिया जाता है. आप घर बैठे इस पोर्टल पर एक यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन करके ई-ऑक्शन में हिस्सा ले सकते हैं और 12 लाख रुपये तक की एसयूवी या सेडान को भी 2 से 3 लाख रुपये में अपना बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अब Sunroof के लिए लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं, 10 लाख रुपये से कम में मिल रहीं ये धांसू कारें

बैंक से जब्त चमचमाती कारें सस्ते में खरीदें 

जबकि दूसरा सबसे बेहतरीन विकल्प है आईबीएपीआई यानी इंडियन बैंक्स ऑक्शन प्रॉपर्टीज इंफॉर्मेशन पोर्टल. जानकारी के लिए आपको बता दें कि, जब कोई व्यक्ति बैंक से कार लोन लेता है और उसकी ईएमआई टाइम से नहीं दे पता है तो बैंक उन गाड़ियों को सीज कर लेती है. 

इन जब्त की गई गाड़ियों का लोन कवर करने के लिए बैंक आईबीएपीआई पोर्टल के जरिए इनकी ऑनलाइन नीलामी करते हैं. चूंकि बैंक का मकसद सिर्फ अपना बकाया लोन वसूलना होता है. इसलिए 10 से 15 लाख रुपये की लगभग नई और कम चली हुई गाड़ियां यहां 3 से 4 लाख रुपये की शुरुआती बोली में बेच दी जाती हैं.

इस पोर्टल पर सीधे भाग लें

आपको बता दें कि, तीसरा लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है भारत सरकार का आधिकारिक ऑक्शन पोर्टल eAuction India इस पोर्टल पर केंद्र और राज्य सरकारों के अलग-अलग मंत्रालयों द्वारा जब्त और सरप्लस वाहनों की ई-नीलामी आयोजित की जाती है. 

यहां रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बेहद आसान और पूरी तरह पारदर्शी है. बोली लगाने से पहले आप गाड़ी के यार्ड में जाकर उसकी मौजूदा स्थिति की जांच भी कर सकते हैं. अगर आप सही समय पर सही बोली लगाते हैं तो बिना किसी एजेंट या थर्ड पार्टी कमीशन के आप अपने लिए एक सेकंड हैंड कार बेहद मामूली बजट में हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बस एक दिन और…Maruti नए अवतार में पेश करने जा रही मोस्ट-पॉपुलर ब्रेजा, जानिए फीचर्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *