Headlines

ईरान जंग के बीच इस मुस्लिम देश ने कर दी अमेरिका की बेइज्जती! ट्रंप के दूत से मिलने से किया इनकार


ईरान के खिलाफ जंग छेड़ने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फजीहत कम होने के नाम नहीं ले रही है. ग्रीनलैंड को हथियाने का यूरोपीय देशों ने विरोध किया तो तेहरान के साथ छिड़े युद्ध में नाटो भी साथ देने से इनकार कर चुका है. अब एक छोटे से मुस्लिम देश ने भी अमेरिका को आंखें दिखाई हैं और यूएस राजदूत को बिना मुलाकात किए बैरंग लौटा दिया.

US राजदूत से नहीं की मुलाकात

दरअसल, पिछल महीने 23 मार्च को डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मालदीव की यात्रा पर गए थे. वहां उनकी मुलाकात मालदीव के मंत्रियों से तो हुई, लेकिन राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने आखिरी वक्त पर उनसे मिलने से मना कर दिया. जब राजदूत ने दोबारा मिलने का समय मांगा तो मालदीव सरकार ने ‘प्राइवेट मीटिंग’ का प्रस्ताव दिया, जिसे अमेरिकी राजदूत ने ठुकरा दिया और बिना राष्ट्रपति से मिले ही दिल्ली लौट आए.
 
सर्जियो ने प्राइवेट मीटिंग का प्रस्ताव ठुकराया

बताया जाता है कि जब अमेरिकी राजदूत ने राजनयिक चैनलों के माध्यम से मुइज़्ज़ू के ऑफिस से मीटिंग पर दोबारा विचार करने का अनुरोध किया तो मालदीव की ओर से राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू के साथ एक निजी बैठक का प्रस्ताव रखा गया. अमेरिकी दूत ने इसे अस्वीकार कर दिया और राष्ट्रपति से बिना मुलाकात किए दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

क्यों उठाया कदम?

माना जा रहा है कि मालदीव राष्ट्रपति अमेरिका और इजरायल के ईरान के खिलाफ शुरू की गई जंग के खिलाफ हैं, इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया. इसके अलावा इस बात की भी चर्चा है कि वह बाहरी दबाव से बचने के लिए आजकल किसी से मिल नहीं रहे हैं.

मुइज़्ज़ू की वर्तमान में लोकप्रियता तेजी से गिर रही है. हालिया नगर निगम चुनावों में उनकी पार्टी (PNC) को करारी हार मिली है. विपक्षी पार्टी (MDP) ने सभी 5 मेयर पदों पर जीत हासिल की है. राष्ट्रपति चाहते थे कि संसदीय और राष्ट्रपति चुनाव एक साथ हों, लेकिन मालदीव की 60 फीसदी जनता ने वोट देकर उनके इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया. मालदीव इस समय भारी कर्ज में डूबा हुआ है और उसकी आर्थिक हालत बहुत खराब है.

Iran-US War: ‘भारत ही फैसला करेगा’, ईरान-अमेरिका के बीच जंग रुकवाने में इंडिया के रोल पर सर्गियो गोर का बड़ा बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *