बाढ़ का नाम सुनते ही आमतौर पर लोगों के चेहरे पर चिंता और परेशानी नजर आती है, लेकिन बिहार का मामला थोड़ा अलग है बिहार से अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग कह देते हैं भाई, यहां तो हर मुसीबत में भी मस्ती का रास्ता निकाल लिया जाता है. अब बिहार में बाढ़ के चलते एक वीडियो वायरल हुआ है जहां बाढ़ का पानी लोगों के लिए परेशानी बनने के बजाय कुछ देर के लिए फ्री का स्वीमिंग पूल बन गया. यह बाढ़ का पानी यहां के लोगों के चेहरे पर परेशानी नहीं हंसी का कारण बन गया. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स भी इस अंदाज पर मजेदार कमेंट करने लगे.
बाढ़ आई तो घर के आसपास बना स्वीमिंग पूल
बिहार के इस वायरल वीडियो में बाढ़ का पानी चारों तरफ भरा हुआ नजर आ रहा है. और कुछ महिलाएं और लड़कियां घर की छत से पानी में छलांग लगाते हुए नजर आते हैएसा लगता है की बाढ़ का पानी नहीं कोई स्वीमींग पूल हो . आमतौर पर ऐसे हालात में लोग अपने घर और सामान को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस विडियो में नजारा कुछ अलग है. यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.
बिहार एक अनोखा राज्य है जहा पर हर साल बाढ़ आती है और वहा के लोग हमेशा उठ खड़े होते है!
बिहार मे बाढ़ का पानी जब भागलपुर गाँव मे चला गया तो वहा की लड़किया छत से कुद कर नहाने लगी!
ऐसा नजारा सिर्फ बिहार मे ही देखने को मिलता है! pic.twitter.com/zeNwxRaihI
— Nilesh Singh (@Drx_Nilesh7) September 14, 2026
यह भी पढ़ें : ऑटो की छत पर लदकर जा रहा था मगरमच्छ, वीडियो देख सदमे में यूजर्स
लोगों ने कहा- परेशान होने की जगह इंजॉय कर रहे हैं
वीडियो पर यूजर्स ने भी अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा, एन्जॉयकर रहे हैं बेचारे, क्या ही करें फिर. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब अपनी नदी में पानी आया है तो इंजॉय करने के लिए जाना तो बनता है. कुछ लोगों ने कहा कि ये लोग परेशान होने की जगह बाढ़ के बीच भी जिंदगी को अपने अंदाज में जी रहे हैं. कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने बिहार के लोगों के इस अंदाज की तारीफ भी की. एक यूजर ने लिखा, बिहार के लोग बहुत ही ज्यादा अद्भुत होते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि बिहार वालों से कोई टक्कर नहीं ले सकता. कुछ लोगों को तो यह देखकर यही लगा कि मुश्किल हालात में भी खुश रहने और उसका सामना करने का अलग ही तरीका यहां देखने को मिलता है.
मस्ती के साथ लोगों ने सुरक्षा की भी याद दिलाई
हालांकि वायरल वीडियो देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स ने बाढ़ के पानी को लेकर सावधानी बरतने की बात भी कही. एक यूजर ने कमेंट किया कि बाढ़ के पानी में काफी गंदगी हो सकती है और सांप या दूसरे जानवरों का खतरा भी रहता है. एक अन्य कमेंट में लिखा गया कि सावधानी से ही ऐसा कुछ करना चाहिए. यानी वीडियो मजेदार जरूर है, लेकिन बाढ़ के पानी में उतरना हमेशा सुरक्षित नहीं होता.
यह भी पढ़ें : गुरुग्राम में महिला राइडर को कार सवार ने मारी टक्कर, किए गंदे इशारे- गुस्से में यूजर्स
