Headlines

‘उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं’, कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट


तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु के सीएम विजय की करीबी मित्र और एक्ट्रेस तृषा को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. अब एक्ट्रेस कंगना रनौत एक्ट्रेस तृषा के सपोर्ट में आ गई हैं. उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि डबल मीनिंग जोक्स स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

कंगना रनौत ने किया ये पोस्ट

कंगना रनौत ने पोस्ट कर लिखा, ‘किसी भी सभ्य समाज में भद्दी गालियों और डबल मीनिंग अश्लील और भद्दे जोक्स का खुलेआम प्रदर्शन स्वीकार नहीं किया होगा.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘मिस्टर स्टालिन को उस अपराध के लिए जेल भेजा गया था. हो सकता है कि वो अब तक जमानत पर बाहर आ गए हों. लेकिन ये एक अच्छी मिसाल है.’ आखिर में कंगना ने थंब्स अप की इमोजी बनाई.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि सोमवार को तमिलनाडु के तंजावुर में कावेरी जल अधिकारियों के विरोध प्रदर्श में उदयनिधि स्टालिन ने तृषा को लेकर डबल मीनिंग केंट किया था. इसक बाद टीवीके ने पुलिस में शिकायत दर्द करवाई और राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज करवाई. फिर उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में लिया गया. इसके बाद हाईकोर्ट ने पुलिस को पूछताछ के बाद उदयनिधि स्टालिन को रिहा करने के आदेश दिए.

BO Live: ‘स्पाइडरमैन’ ने 5 बजे तक किया 7 करोड़ का कलेक्शन, ‘धमाल 4’- ‘जन नायकन’ का ऐसा रहा हाल

चिन्मयी श्रीपदा और खुशबू सुंदर ने भी किया पोस्ट

बता दें कि कंगना से पहले चिन्मयी श्रीपदा ने भी उदयनिधि स्टालिन के कमेंट की आलोचना की. उन्होंने कहा कि पॉलिटिकल लीडर्स को महिलाओं को राजनीतिक खींचतान में घसीटने के बजाय रियल पब्लिक ईश्यूज पर फोकस करना चाहिए. एक्टर खुशबू सुंदर ने तृषा का सपोर्ट किया. उन्होंन कहा था कि महिलाओ को पॉलिटिकल हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना पॉलिटिक्स के टॉक्सिक कल्चर को दिखाता है. खुशबू सुंदर ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन को पब्लिकली तृषा से माफी मांगनी चाहिए.

कौन हैं तृषा कृष्णन?
तृषा कृष्णन पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल हैं. वो तमिल और तेलुगू सिनेमा में काम करती हैं. उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है. तृषा कृष्णन की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलपति विजय संग करीबी दोस्ती है. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में भी काम किया है. उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया गया. तृषा कृष्णन थलपति विजय के मुख्यमंत्री शपथ समारोह में भी पहुंची थी. उनकी अपीरियंस ने चर्चा बटोरी थी.

सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो

तृषा कृष्णन की करियर जर्नी

तृषा कृष्णन ने 1999 में मिस चेन्नई पेजेंट जीता था, यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई थी. उन्होंने 1999 में फिल्म जोड़ी में सपोर्टिंग रोल किया था. इसके बाद 2002 में उन्होंने लीड रोल में डेब्यू किया था. वो सूर्या के अपोजिट फिल्म Mounam Pesiyadhe में नजर आई थीं. उनकी पॉपुलर फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में Ghilli, Saamy, 96 और Vinnaithaandi Varuvaayaa हैं.

वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत की बात करें तो वो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जात हैं. वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं. उन्होंने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर भी रिएक्ट किया था. इसके अलावा कंगना फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर भी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं. कंगना अब मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं. कंगना फिल्मों में भी एक्टिव हैं. वो पिछली बार फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में दिखी थीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *