Headlines

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच अगले महीने, नोट कर लें महामुकाबले की तारीख


क्रिकेट फैंस अगले महीने यानी नवंबर में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को देखने के लिए तैयार हो जाएं. 19 नवंबर से 2026 पुरुष राइजिंग स्टार एशिया कप की शुरुआत हो रही है. टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी, इसमें- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की ‘ए’ टीमें होंगी, जबकि नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और हांगकांग की मुख्य टीमें खेलेंगी. यहीं भारत और पाकिस्तान की ‘ए’ टीमों के बीच मुकाबला भी देखने को मिलेगा. 

कतर की राजधानी दोहा में खेले जाने वाले एशिया कप का समापन 29 नवंबर को होगा. टूर्नामेंट की शुरुआत बांग्लादेश और हांगकांग मैच के साथ होगी. 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में अफगानिस्तान-ए, बांग्लादेश-ए, हांगकांग और श्रीलंका-ए को रखा गया है. ग्रुप-बी में इंडिया-ए, पाकिस्तान-ए, नेपाल और यूएई शामिल हैं. 

22 नवंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मैच 

टूर्नामेंट में 22 नवंबर को इंडिया और पाकिस्तान की ए टीमों को बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत दोपहर में 3:30 बजे से होगी. यह ग्रुप चरण में टीम इंडिया का दूसरा मैच होगा. भारतीय टीम 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ मैच खेलकर अपने अभियान का आगाज करेगी. वहीं पाकिस्तान-ए टीम 20 नवंबर यूएई के खिलाफ मैच के साथ टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलेगी. 

नॉकआउट में भी हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत 

ग्रुप स्टेज के बाद नॉकआउट स्टेज में भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है. दोनों ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी. सेमीफाइनल जीतने वाली टीमों के बीच फाइनल होगा. अगर भारत और पाकिस्तान ने ग्रुप में टॉप-2 पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह हासिल की और दोनों टीमें फाइनल तक पहुंची, तो फाइनल में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने को मिल सकता है. 

टूर्नामेंट में भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं

2013 से शुरू हुए टूर्नामेंट में भारत ने अब तक सिर्फ एक बार ही खिताब जीता है, जबकि इसके 7 सीजन हो चुके हैं. लिहाजा इस दफा टीम इंडिया दूसरा खिताब जरूर हासिल करना चाहेगी. फिलहाल बीसीसीआई की तरफ से टूर्नामेंट के लिए इंडिया-ए टीम का एलान नहीं किया गया है.

 

यह भी पढ़ें: शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *