Headlines

कंट्रोल रूम से हॉट सीट तक, ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के KBC का सेट, देखें Inside फोटोज


टीवी के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. अमिताभ बच्चन का ये शो पिछले 26 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है. साथ ही, ये दर्शकों को अपने ज्ञान को परखने और करोड़पति बनने का मौका भी देता है. शो में अमिताभ बच्चन का अंदाज और सवाल पूछने का तरीका दर्शकों को खूब पसंद आता है.

अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. इससे पहले हम आपको ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के ऐतिहासिक सेट की खास झलक दिखाने जा रहा है. ABP न्यूज की प्रोडक्शन हेड सुजाता संघमित्रा हाल ही में KBC के सेट पर पहुंचीं. आइए, देखते हैं शो के सेट की इनसाइड तस्वीरें और जानते हैं पर्दे के पीछे की दुनिया के बारे में.

कंट्रोल रूम की पैनी नजर और हाईटेक सेट का नजारा

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सेट काफी शानदार है. शो के बैकस्टेज यानी कंट्रोल रूम में हर पल की गतिविधि पर नजर रखी जाती है. तस्वीरों में टेक्निकल टीम के सदस्य हेडफोन लगाए बड़ी-बड़ी मॉनिटर स्क्रीन पर नजरें गड़ाए दिखाई दे रहे हैं. शो के दौरान किस समय कौन-सा कैमरा एंगल दिखाना है, कब लाइट बदलनी है और कब साउंड इफेक्ट देना है, इन सभी चीजों का ध्यान यहीं रखा जाता है. 

शो के लिए कड़ी मेहनत करती है पूरी टीम

KBC को खास बनाने में अमिताभ बच्चन के साथ-साथ पर्दे के पीछे काम करने वाली पूरी टीम की अहम भूमिका है. कैमरे के सामने शो को होस्ट करने से लेकर सेट तैयार करने, सवालों की व्यवस्था करने और शूटिंग को सही तरीके से पूरा करने तक, हर काम में कई लोग जुटे रहते हैं. दर्शकों को स्क्रीन पर जो शो आसान और दिलचस्प नजर आता है, उसे तैयार करने के पीछे पूरी टीम की मेहनत होती है. 

कंट्रोल रूम से हॉट सीट तक, ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के KBC का सेट, देखें Inside फोटोज

अमिताभ बच्चन के शो का शानदार सेट

KBC के सेट पर पहुंचते ही चमचमाती लाइट्स, बड़ा बैकग्राउंड और गोल आकार का स्टेज नजर आता है. इसी स्टेज पर ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ के कंटेस्टेंट्स बैठते हैं. इसके बाद चुने गए कंटेस्टेंट को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलता है. 

कंट्रोल रूम से हॉट सीट तक, ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के KBC का सेट, देखें Inside फोटोज

देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोग यहां अपने ज्ञान को परखने और करोड़पति बनने का सपना लेकर पहुंचते हैं. दर्शकों की तालियों और अमिताभ बच्चन की मौजूदगी से सेट का माहौल खास बन जाता है. 

कंट्रोल रूम से हॉट सीट तक, ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के KBC का सेट, देखें Inside फोटोज

हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन का रौबदार अंदाज

तस्वीरों में सबसे खास झलक अमिताभ बच्चन की है. सफेद कोट-पैंट और अपने सिग्नेचर चश्मे में बिग बी हॉट सीट के सामने बैठकर कंप्यूटर स्क्रीन देखते नजर आ रहे हैं. शो के दौरान उनका अंदाज और काम के प्रति उनकी गंभीरता साफ दिखाई देती है. 

कंट्रोल रूम से हॉट सीट तक, ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के KBC का सेट, देखें Inside फोटोज

यही वजह है कि अमिताभ बच्चन पिछले 26 सालों से KBC की पहचान बने हुए हैं. कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बातचीत, मजाकिया अंदाज और सवाल पूछने का तरीका दर्शकों को खूब पसंद आता है.

कंट्रोल रूम से हॉट सीट तक, ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के KBC का सेट, देखें Inside फोटोज

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन इस समय ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं. शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इसे आप हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी और सोनी लिव पर देख सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *