Headlines

YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री


बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बीते दिन अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया जिससे फिल्मों, टेलीविजन और सोशल मीडिया के अलावा भी फैन्स उन्हें फॉलो कर सकें. एक्टर ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर को यह पेज लॉन्च किया और लगभग एक घंटे में ही इसके 14,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए.

वैसे सलमान खान से पहले बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सेलेब्स अपना यूट्यूब चैनल चला रहे हैं. जानकर हैरानी होगी कि ये सेलेब्स यूट्यूब से ही करोड़ों कमा लेते हैं. चलिए यहां जानते हैं ये सेलेब्स कौन-कौन हैं?

फराह खान यूट्यूब से करती हैं मोटी कमाई
बॉलीवुड की फेमस फिल्म मेकर फराह खान ने साल 2024 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था. वे अपने यूट्यूब व्लॉगिंग में अपने कुक दिलीप के साथ सेलेब्स के घर जाकर उनके घर का टूर कराती है साथ ही उनकी किचन में नई-नई डिशेज भी बनाती हैं. उनके चैनल के लगभग 3.22 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. 

यूट्यूब से उनकी एक्सपेक्टेड मंथली इनकम लगभग $5,500–$7,500+ यानी 4.5 ये 6 लाख है और सालाना विज्ञापन से होने वाली कमाई 50 लाख से ज़्यादा है.  फराह ने एक बार खुद कहा था कि वे यूट्यूब ये मोटी कमाई करती हैं, फराह ने कहा था कि मैंने अपने पूरे करियर में शायद एक साल में भी मैंने इतनी कमाई नहीं की, जबकि मैंने इतनी सारी फिल्में डायरेक्ट की हैं.

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी यूट्यूब से खूब कमाते हैं
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति का लगभग 9.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स वाला अपन यूट्यूब चैनल ‘LOL’ (लाइफ ऑफ़ लिंबाचियाज़) है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अपनी कुल कमाई का लगभग 40% हिस्सा यूट्यूब और डिजिटल इकोसिस्टम से कमाते हैं.

अर्चना पूरन सिंह यूट्यूब से कमाती हैं मोटा पैसा
अर्चना पूरन सिंह के YouTube चैनल का नाम ‘आप का परिवार’ है. उनके पति परमीत सेठी और बेटे भी उनके इस यूट्यूब चैनल पर व्लॉगिंग करते हैं.  उनकी यूट्यूब से हर महीने की अनुमानित कमाई 4.4 लाख से 6 लाख जो सिर्फ़ ऐड रेवेन्यू से सालाना लगभग 53 लाख से 72 लाख तक होती है. दिसंबर 2024 में लॉन्च होने के बाद से, उनके इस चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या 1 मिलियन से बढ़कर 1.35 मिलियन हो गई है.

यूट्यूब से करोड़ों कमाती हैं दीपिका कक्कड़
ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिक कक्कड़ भी यूट्यूब व्लॉगिंग करती हैं. उनके यूट्यूब चैनल का नाम दीपिका की दुनिया है और उनके 4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका अपने यूट्यूब चैनल से हर महीने 7.3 लाख रुपये कमाती हैं. वह ब्रांड स्पॉन्सरशिप, सोशल मीडिया पर प्रोडक्ट प्रमोशन और इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए भी पैसे कमाती हैं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *