Headlines

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी


कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. पार्टी ने गुजरात से पंजाब तक अपने प्रभारी बदले हैं. भूपेश बघेल को पंजाब प्रभारी से हटकर असम का प्रभारी महासचिव बनाया गया. सचिन पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई.  सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का इंचार्ज बनाया गया. रणदीप सुरजेवाला को प्रभारी महासचिव गुजरात बनाया गया.

कांग्रेस की तरफ से प्रेस रिलीज में बताया गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी संगठन में AICC के जनरल सेक्रेटरी / इंचार्ज का कुछ राज्यों में फेरबदल किया गया है. 

पार्टी ने प्रेस रिलीज में बताया,’ भूपेश बघेल को असम का प्रभारी महासिचव बनाया गया है. उनकी जगह पंजाब में सचिन पायलट को प्रभारी महासिचव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी महासिचव नियुक्त किया गया है. वहीं, सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पीवी मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है.’

रणदीप सुरजेवाला को अतिरिक्त जिम्मेदारी

इसके अलावा ब्रीफिंग में कहा गया है कि रणदीप सुरजेवाला कर्नाटक के महासविच प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. इसके अलावा श्री मुकुल वासनिक AICC के महासचिव पद पर बने रहेंगे. 

पार्टी ने की निवर्तमान प्रभारियों की सराहना

इसके अलावा पार्टी की तरफ से जानकारी देते हुए कहा गया है कि पार्टी निवर्तमान महासचिव प्रभारियों के योगदान की सरहाना करता है. इनमें जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर शामिल हैं. कांग्रेस ने इन बदलावों के जरिए राज्यों में संगठनात्म जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है. इस प्रेस रिलीज में संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल के साइन हैं. सभी नियुक्तियों के तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया है. 

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी रणनीति
पंजाब और गुजरात में आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी की तरफ से इस फेरबदल को माना जा रहा है. पार्टी ने पंजाब की बड़ी जिम्मेदारी सचिन पायलट को सौंपी है. वह एक युवा चेहरा भी हैं. वहीं, भूपेश बघेल को यहां से हटाकर असम भेज दिया गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *