सलमान खान हाल ही में दुबई पहुंचे, जहां उन्होंने एक खास इवेंट में शिरकत की. 6 अक्टूबर को दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हुए ‘ब्यूटीवर्ल्ड मिडिल ईस्ट’ इवेंट में सलमान बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे. यहां उन्होंने दुबई बेस्ड परफ्यूम ब्रांड रसासी के नए लग्जरी फ्रेग्रेंस कलेक्शन ‘केन्ज डी रसासी’ को लॉन्च किया.
इस दौरान सलमान की एक झलक पाने के लिए वहां फैंस की भारी भीड़ भी जमा हो गई. सोशल मीडिया पर उनके कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं
इवेंट में दिखा सलमान खान का डैशिंग अवतार
सलमान खान इस इवेंट में हमेशा की तरह अपने खास स्वैग में नजर आए. इस बार एक्टर ने फॉर्मल लुक कैरी किया था, जिसमें वो काफी डैशिंग लग रहे थे. उन्होंने ब्लू शर्ट के साथ मैचिंग ब्लेजर पहना था.
गले में चैन, कान में बाली और हाथ में उनका सिग्नेचर सिल्वर ब्रेसलेट नजर आया. इसके साथ ही ब्लैक सनग्लासेस ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए.
इवेंट से सलमान का ये नया लुक सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गया. उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही फैंस ने एक्टर के स्वैग और फिटनेस की जमकर तारीफ की.
Megastar #SalmanKhan arrives at the Kenz de Rasasi event in Dubai amid massive cheers and excitement from the crowd! 🔥 The moment he arrived, the entire place erupted with his presence and the fans’ chants. ❤️🔥 https://t.co/ex47qQRQVV
— salman_news🇩🇿 (@lolosalmankhan) October 6, 2026
भाईजान को देख उमड़ी भीड़
वहीं, दुबई में सलमान खान की जबरदस्त पॉपुलैरिटी भी देखने को मिली, जब वो केन्ज डी रासासी के लॉन्च के मौके पर अपने फैंस के लिए पहुंचे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और कार्यक्रम स्थल पर जुटी भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने अभिनेता के कार्यक्रम में आने पर दोबारा विचार करने की सलाह दी थी, क्योंकि वहां जमा भीड़ को संभालना लगातार मुश्किल होता जा रहा था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान बेहद प्रोफेशनल हैं और उनकी पॉपुलैरिटी और वहां जुटी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सलाह दी थी कि शायद उन्हें कार्यक्रम में नहीं आना चाहिए, क्योंकि स्थिति को संभालना मुश्किल होता जा रहा था. इसके बावजूद वो अपने फैंस के लिए वहां पहुंचे. उन्हें देखते ही प्रशंसकों के बीच जबरदस्त जोश देखने को मिला.
