कुलदीप यादव के लिए इंग्लैंड की धरती पर खेला गया यह मुकाबला बेहद खास बन गया. एक तरफ उन्होंने अपनी घूमती गेंदों से एसेक्स के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया, तो दूसरी तरफ ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो उनके फर्स्ट-क्लास करियर में पहली बार आया है. यॉर्कशायर की तरफ से खेलते हुए कुलदीप ने पूरे मैच में 10 विकेट झटके और अपनी टीम को एसेक्स के खिलाफ पारी और 106 रन से बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
हेडिंग्ले में खेले गए मुकाबले में यॉर्कशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 390 रन बनाए. टीम की पारी को संभालने में डॉम बेस ने नाबाद 80 रन की अहम पारी खेली. वहीं कुलदीप यादव ने भी बल्ले से योगदान देते हुए 36 रन बनाए. इसके बाद बारी आई गेंद से कमाल करने की.
एसेक्स के बल्लेबाजों पर पड़ा दबाव
एसेक्स की पहली पारी में कुलदीप ने अपनी स्पिन का जादू दिखाया. उन्होंने लगातार विकेट निकालकर बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा. एसेक्स की टीम पहली पारी में 137 रन पर सिमट गई. इसके बाद यॉर्कशायर को बड़ी बढ़त मिली और मैच पूरी तरह उसके पक्ष में चला गया.
कुलदीप ने मैच की दोनों पारियों में मिलाकर कुल 10 विकेट लिए. ये फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका पहला 10 विकेट का हॉल है. उनकी इस शानदार गेंदबाजी ने यॉर्कशायर की जीत में बड़ी भूमिका निभाई.
यह भी पढ़े:PAK गेंदबाज ने रचा इतिहास, जो रूट के विकेट से ताजा कर दिया 16 साल पुराना रिकॉर्ड
पारी और 106 रन से जीता यॉर्कशायर
कुलदीप के साथ डॉम बेस ने भी गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया. दोनों स्पिनरों ने एसेक्स के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला. आखिरकार यॉर्कशायर ने एसेक्स को पारी और 106 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. कुलदीप के लिए यह प्रदर्शन इसलिए भी खास रहा, क्योंकि उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में पहली बार एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया.
यह भी पढ़े:W, W… जीरो रन पर 2 विकेट, इंग्लैंड में फिर उछली पाकिस्तान की इज्जत; हार कंफर्म!
