दिल्ली-एनसीआर का मौसम आज बदलने वाला है. कई दिनों की धूप और गर्मी के बीच शहर में आज बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 11 सितबंर को दिल्ली में हल्की बारिश का दौर आ सकता है और 12 सितंबर को हल्की से मध्यय स्तर की बारिश का अनुमान है. विभाग का अनुमान है कि कुछ मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादल और बारिश की गतिविधियों का सिलसिला बना रह सकता है.
IMD के अनुसार, को गुरुवार (10 सितंबर) दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाये रहे और दिनभर तेज धूप बनी रही. इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि ये सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा अधिक है.
फर्जी GST पर HC का आदेश, हर रजिस्ट्रेशन से पहले आधार बायोमेट्रिक जरूरी
आज बारिश के साथ गरज-चमक के आसार
IMD के अनुसार, आज शुक्रवार (11 सितंबर) को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है. इसके बाद दोपहर से रात के बीच भी कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. आज सुबह के समय उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 15-20 किमी/प्रति घंटे रह सकती है, जबकि दिन के दौरान हवा की दिशा बदल सकती है.
आज तेज हवाओं से मिलेगी उमस से राहत
आज सुबह के समय उत्तर-पश्चिमी हवाएं 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जबकि दिन में हवा की दिशा बदलने की संभावना है. विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद इसमें 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. साफ है कि दिल्ली की जनता को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है.
पिछले 24 घंटों में कितना रहा तापमान?
पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दर्ज किया गया. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23-27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं, कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ज़्यादा (1.6 से 3.0°C) और अन्य हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा.
राजधानी में इस दौरान 15-20 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी हवाएं चलीं. हालांकि, दिन के समय पालम में हवा की गति 37 किमी/घंटा तक पहुंच गई.
11 से 13 सितंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द-डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट
