उत्तराखंड का कैंची धाम बाबा नीम करोली के कारण हमेशा ही एक महत्वपूर्ण आस्था का केंद्र रहा है यहाँ श्रधालुओं की भीड़ आती रहती है. इन दिनों एक बार फिर लोगों की नजरों में है. नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बाद बाबा और उनसे जुड़े कैंची धाम को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. कैंची धाम नैनीताल के पास पहाड़ों के बीच स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक जगह है, जहां अगर आप भी यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ कैंची धाम घूमकर वापस आने की जरूरत नहीं है. इसके आसपास कई ऐसी जगहें हैं, जहां पहाड़, झील, हरियाली और शांत माहौल का आनंद लिया जा सकता है.
भीमताल
कैंची धाम की यात्रा में भीमताल की यात्रा को जरूर शामिल करें .यहां की बड़ी झील और उसके आसपास का पहाड़ी माहौल लोगों को काफी पसंद आता है. झील के पास बैठकर शांत वातावरण का आनंद लेने के अलावा यहां बोटिंग भी की जा सकती है. अगर आप धार्मिक जगह घूमने के बाद थोड़ा सुकून और प्रकृति के बीच समय बिताना चाहते हैं तो भीमताल आपकी ट्रिप को और अच्छा बना सकता है.
सातताल
अगर आपको भीड़ से दूर शांत और हरियाली वाली जगहें पसंद हैं तो सातताल जरूर जाएं. यहां कई खूबसूरत झीलें पहाड़ों और जंगलों के बीच देखने को मिलती हैं. सुबह या शाम के समय यहां का मौसम और आसपास का नजारा काफी अच्छा लगता है. कैंची धाम के साथ सातताल घूमने पर आपकी ट्रिप में धार्मिक यात्रा के साथ नेचर एक्सपीरियंस भी जुड़ जाएगा.
यह भी पढ़ें: वृंदावन जाने से पहले जान लें ये 10 बातें, पढ़ें पूरी ट्रैवल एडवायजरी
नैनीताल
कैंची धाम के आसपास घूमने वाली जगहों की बात हो और नैनीताल का नाम न आए, ऐसा मुश्किल है. नैनी झील, मॉल रोड और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे यहां की खास पहचान हैं. आप झील में बोटिंग कर सकते हैं, आसपास घूम सकते हैं और पहाड़ी मौसम का आनंद ले सकते हैं. अगर पहली बार इस इलाके में जा रहे हैं तो कैंची धाम के साथ नैनीताल घूमना आपकी ट्रिप को पूरा कर सकता है.
मुक्तेश्वर
शांत पहाड़ी माहौल और खूबसूरत नजारों के लिए मुक्तेश्वर भी घूमने लायक जगह है. यहां आपको ऊंचे पहाड़, हरियाली और खुले आसमान के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं. शहर की भीड़ से दूर कुछ समय बिताने वालों के लिए यह जगह अच्छी रहेगी. कैंची धाम की यात्रा में अगर आपके पास थोड़ा अतिरिक्त समय है तो मुक्तेश्वर को भी अपने प्लान में शामिल कर सकते हैं.
घोड़ाखाल
कैंची धाम के आसपास घूमने के लिए घोड़ाखाल भी अच्छा विकल्प है. यह जगह गोलू देवता मंदिर के लिए खास तौर पर जानी जाती है. पहाड़ों के बीच स्थित मंदिर और आसपास का शांत माहौल यहां आने वाले लोगों को अलग अनुभव देता है. कैंची धाम की धार्मिक यात्रा के साथ घोड़ाखाल जाना आपके ट्रिप का एक और अच्छा पड़ाव बन सकता है.
यह भी पढ़ें: कश्मीर टू कन्याकुमारी… Railway का फुल टूर पैकेज, फटाफट करें बुकिंग
