Headlines

कॉकरोच जनता पार्टी का जिक्र कर बोले अवध ओझा का बड़ा बयान, ‘आखिरकार…’


कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई हुई है. देश के हर कोने में इसकी चर्चा हो रही है. हर पार्टी के नेताओं की ओर से इस पर प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं. अब इस पर आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और जाने माने कोचिंग शिक्षक अवध ओझा ने सीजेपी पर टिप्पणी की है. अवध ओझा छात्रों के बीच ‘ओझा सर’ के नाम से मशहूर हैं.

अवध ओझा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आखिरकार शंकरजी समाधि से उठ गए. कॉकरोच जनता पार्टी, जय हिंद.” अवध ओझा भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय चेहरा हैं. उन्होंने दिल्ली में AAP के टिकट पर पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. हालांकि जब उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा तो उन्होंने न सिर्फ आम आदमी पार्टी को छोड़ दिया बल्कि राजनीति से भी किनारा कर लिया.

इंस्टाग्राम पर छा गई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’

व्यंग्यात्मक डिजिटल मुहिम ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुआ है और महज कुछ ही वक्त में लाखों लोग इससे जुड़ गए. हालांकि गुरुवार को भारत में सीजेपी के अकाउंट को बैन कर दिया गया. बाद में ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से एक नया हैंडल भी बनाया गया. इंस्टाग्राम पर इस संगठन से जुड़ने वाले लोगों का आंकड़ा करीब 10 मिलियन तक पहुंच गया और बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया.

दिल्ली: वाटर और सीवर इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज में लोगों को मिलेगी राहत, रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर कौन?

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दीपके हैं. वो बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र हैं. दीपके पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे थे. चीफ जस्टिस सूर्यकांत की ओर से बेरोजगार युवाओं को ‘कॉकरोच’ और परजीवी से तुलना करने वाली टिप्पणी के बाद 15 मई को उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई थी. देखते ही देखते ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ हर किसी की जुबान पर आ गई और इस पर देशभर में चर्चा होने लगी. 

इस बीच ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दीपके ने ये भी आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस संबंध में वीडियो भी शेयर किए हैं.

कॉकरोच जनता पार्टी का जिक्र कर BJP नेता बोले, ‘कांग्रेस और ये राजनीतिक दल कब से…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *