Headlines

कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी


राजस्थान के कोटा में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. नींद में सो रहे युवक के सिर में कुल्हाड़ी घोंपकर अज्ञात बदमाश फरार हो गए. हमले की हैवानियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुल्हाड़ी युवक के सिर में ही फंसी रह गई. बाद में उसे गंभीर हालत में कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमबीएस) में भर्ती कराना पड़ा, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश में जुटे हैं.

घायल युवक की पहचान रामजीलाल सहरिया के रूप में हुई है, जो बारां जिले के भंवरगढ़ कस्बे का रहने वाला है. परिजनों के मुताबिक रामजीलाल अपने घर में सो रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए.

डॉक्टरों ने कोटा के एमबीएस अस्पताल किया रेफर

घायल की पत्नी ने बताया कि कुल्हाड़ी सिर में इतनी गहराई तक धंस गई थी कि भंवरगढ़ और बारां के अस्पतालों में उसे निकालना संभव नहीं हो सका. हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों का कहना है कि रामजीलाल की किसी से कोई रंजिश नहीं थी और उन्हें यह भी नहीं मालूम कि आखिर किसने और किस मकसद से इस खौफनाक हमले को अंजाम दिया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की हमलावरों की तलाश 

उधर, भंवरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. फरार हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस वारदात के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर हर पहलू से जांच कर रही है.

Dungarpur News: नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *