Headlines

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में ये 7 कंटेस्टेंट दोबारा आएंगे नजर, लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ा दी एक्साइटमेंट


रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का जल्द ही आगाज होने वाला है. अभी ऑफिशियल तौर पर शो के कंटेंस्टेंट्स के नाम की घोषणा नहीं हुई है. लेकिन, कुछ सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर हाल ही में पोस्ट शेयर की है, जिसकी वजह से दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.

रिपोर्ट के अनुसार इस बार शो में नए कंटेस्टेंट्स के साथ पुराने कंटेस्टेंट्स भी नजर आने वाले हैं. दरअसल, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, भारती सिंह, एली गोनी, हिना खान, करण वाही और निया शर्मा ने हाथों से K का साइन बनाकर तस्वीरें शेयर की हैं. ऐसे में फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि ये पुराने कंटेस्टेंट्स फिर से शो में दिखाई देंगे.

इन सेलेब्स की होगी वापसी

आपको बता दें इससे पहले निया शर्मा और करण वाही को खतरों के खिलाड़ी 8 और खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया में देखा जा चुका है. वहीं हिना खान को सीजन 8 के साथ साथ 13 में भी देखा जा चुका है. जैस्मिन भसीन, अली गोनी और भारती सिंह को खतरों के खिलाड़ी 9 और खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया में देखा जा चुका है. 

ये भी पढ़ें:-इन फिल्मों में नहीं थी कोई हीरोइन, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, देखें पूरी लिस्ट

 

रुबीना दिलैक खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा रह चुकी हैं. मालूम हो इन सात पुराने कंटेस्टेंट्स के अलावा सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट, करण कुंद्रा, रॉकी जायसवाल, अविनाश मिश्रा और जसमीत कौर ने भी K के सिम्बॉल वाली तस्वीर शेयर की है.

ये भी पढ़ें:-दांत टूटा, चेहरा सूजा, Splitsvilla 16 की कंटेस्टेंट के साथ शख्स ने की मारपीट, हुआ बुरा हाल

इन कंटेस्टेंट्स के अलावा अंकित गुप्ता,मनीषा रानी, गौरव खन्ना, ईशा मालवीय, दिग्विजय राठी, अरबाज पटेल, हर्ष गुजराल, अभिषेक बजाज, चुम दारंग, प्रणाली राठौर, समर्थ जुरैल, ऋषभ जायसवाल,श्रुतिका अर्जुन और धनश्री वर्मा का नाम भी सामने आ रहा है.

शो के प्रीमियर की बात करें तो ऑफिशियल तौर पर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है. रिपोर्ट के अनुसार जून के अंत और जुलाई की शुरुआत में कलर्स चैनल पर इस शो का आगाज हो सकता है. एक बार फिर से रोहित शेट्टी इस शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे. पीछले साल ही खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का आगाज होने वाला था, लेकिन किसी वजह से नहीं हो पाया, जिसकी वजह से फैंस काफी निराश हुए थे. लेकिन, अब जब ये शो एक बार फिर से टीवी पर वापसी करने जा रहा है तो दर्शकों में इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट है.

ये भी पढ़ें:-प्रेग्नेंसी के बावजूद ‘राका’ में नहीं बदलेगा दीपिका पादुकोण का रोल, बॉडी डबल की मदद से शूट होंगे एक्शन सीन

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *