गेंदे और गुलाब जैसे फूलों की लड़ियों से गणपति जी की चौकी को आसानी से सजाया जा सकता है. फूलों को पीछे की दीवार पर लगाकर सुंदर बैकग्राउंड भी तैयार कर सकते हैं.

फेयरी लाइट्स से गणपति जी की चौकी को एक खूबसूरत लुक दिया जा सकता है. इन्हें मूर्ति के पीछे या आसपास लगाकर सजावट को और सुंदर बनाया जा सकता है और खासकर शाम के समय में यह लुक बहुत अच्छा लगेगा.

गणपति बप्पा के स्वागत के लिए घर के दरवाजे या पूजा की जगह पर रंगोली बनाएं. इसमें फूलों की पंखुड़ियां और दीये शामिल करके इसे और सुंदर बना सकते हैं. और यह रंगोली आप तरह-तरह के रंगों से भी बना सकते है.

रंगीन कपड़े की मदद से बप्पा के लिए आकर्षक बैकग्राउंड तैयार किया जा सकता है. लाल, पीले या हरे रंग के कपड़े के साथ फूल और लाइट्स अच्छी लगेंगी.

गणपति बप्पा की चौकी के आसपास मिट्टी के दीये रखकर सजावट को ट्रेडिशनल लुक दिया जा सकता है. शाम को जलते हुए दीये पूरे दरबार की खूबसूरती बढ़ा देंगे.

आम के पत्ते, केले के पत्ते और फूलों का इस्तेमाल करके बप्पा के दरबार को नेचुरल और पारंपरिक लुक दिया जा सकता है. यह सजावट सिंपल होने के साथ काफी खूबसूरत भी लगेगी.
Published at : 13 Sep 2026 12:53 PM (IST)
