Headlines

‘गद्दी खाली होगी तो कोई…’, नीतीश कुमार के इस्तीफे और नए CM पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान


बिहार में बीते दिनों बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला है. लंबी सुगबुगाहट के बाद राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी बीजेपी की ओर से पहली बार बिहार की कमान संभाल चुके हैं. इस बीच बिहार के बदले राजनीतिक हालातों पर जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बातचीत की है. 

एबीपी न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव के सेलेक्टेड मुख्यमंत्री वाले तंज पर कहा कि अगर कोई गद्दी छोड़ेगा तो कोई दूसरा तो बैठेगा ही. अब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिमाग में क्या आया जो उन्होंने गद्दी छोड़ दी. आखिर किसी न किसी को तो उस पर बैठना ही है. बिहार कैसे आगे बढ़ेगा, बिहार कैसे बढ़ेगा. इसलिए बिहार को संचालित करने के लिए किसी न किसी को जिम्मेदारी मिलेगी. इसलिए उन्हें मिली है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, ‘आप पर कांग्रेस का भूत हावी’

सम्राट चौधरी के नाम की पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम तो पहले ही सम्राट चौधरी को लेकर भविष्यवाणी कर चुके थे. अपनी भविष्यवाणी को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि महादेव में जो आस्था लगाते हैं उनका त्रिनेत्र खुल जाता है वह त्रिकालदर्शी हो जाते हैं तो वह भूत-भविष्य सभी कुछ बताने लगते हैं. 

इसलिए हम शुरू से ही बोले थे कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनेंगे. सम्राट चौधरी को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों ने हमसे पूछा था कि क्या उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए तो हमने उसमें उनका समर्थन किया था. क्योंकि वह युवा हैं, नई सोच है तो आगे बढ़ना चाहिए. 

युवा होने की वजह से तेज प्रताप यादव ने किया सम्राट चौधरी का समर्थन?

तेज प्रताप यादव से सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने युवा होने की वजह से या आरेजडी से करियर की शुरुआत करने पर सम्राट चौधरी का समर्थन किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि नहीं करियर की शुरुआत तो सबने की है. लेकिन पार्टी पॉलिटिक्स स्थाई नहीं रहती है. क्योंकि वह मौसम है बदलती रहती है. जैसे कुर्सी एक जगह स्थाई नहीं रहती है. उथल-पुथल चलती रहती है. 

उन्होंने आगे कहा कि समय सबका आता है. अगर सम्राट चौधरी को जिम्मेदारी मिली है तो वह अच्छे से निभाएं. बिहार के लोगों का , युवाओं का, बेरोजगारों का ज्यादा से ज्यादा भला होना चाहिए. 

बिहार के लिए साबित होंगे एक बेहतर मुख्यमंत्री?

इस सवाल के जवाब में तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिस पद पर वह बैठे हैं अभी उनकी नई शुरुआत हुई है. मुख्यमंत्री की जो जिम्मेदारी होती है वह बहुत बड़ा दायित्व होता है. यह मंत्री, विधायक, एमएलसी का दायित्व नहीं है. यह मुख्यमंत्री का दायित्व है और बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. इस जिम्मेदारी को वह किस तरीके से निभाते हैं यह उन पर निर्भर करता है.  

भगवा रंग से इतना प्रेम क्यों?

तेज प्रताप यादव ने भगवा रंग के प्रति बढ़ रहे प्रेम के सवाल पर कहा कि इसे लेकर जिसको जो मायने निकालने है वह निकालता रहे. यह किसी पार्टी का नहीं बल्कि धर्म का रंग है. उन्होंने आगे कहा कि कलर और रंग किसी एक व्यक्ति विशेष पार्टी या दलबल के लिए नहीं बल्कि सभी लोगों के लिए हैं. बीजेपी द्वारा उनकी तारीफ करने को लेकर उन्होंने कहा कि अब तारीफ कर दी तो इसमें क्या दिक्कत है. वह भी पूजा-पाठ करते हैं, हम भी करते हैं. एक तरीके से हम लोग गुरु-भाई हो गए. 

रोहिणी आचार्य को लेकर क्या कहा?

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य कई लोगों पर आरोप लगाकर अपना घर छोड़कर और सभी से रिश्ते नाते तोड़कर चली गई हैं. इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनके साथ जो बर्ताव हुआ वह गलत हुआ. वह हमारी बड़ी बहन हैं. इस तरह का बर्ताव उनके साथ नहीं होना चाहिए था. 

रोहिणी के वापस आने को लेकर तेज प्रताप यादव ने बताया कि अभी तो फिलहाल वह नाराज हैं. घर से किसी ने मनाने की कोई कोशिश नहीं की और हमको जितनी समझ है कि हर इंसान से गलती होती है. अगर जो लोग बड़ी बहन के साथ गलती किए हैं तो उनको खुद जाकर मनाना चाहिए. 

अपने एजेंडे को लेकर दी यह जानकारी

अपने एक साल के एजेंडे को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि अभी तो फिलहाल बिहार की यात्रा करेंगे. पहले संगठन को मजबूत करने के लिए काम चल रहा है. अब धूप-गर्मी मौसम नहीं देखना है सिर्फ काम करना है. किसी पार्टी से लड़ाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा कोई विरोधी नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी को विरोधी नहीं मानता है. हम लोगों में मुद्दों की लड़ाई होती है. उन्होंने आगे कहा कि जो शिक्षा में और युवाओं के लिए अच्छा काम करेगा वह हमारे लिए हीरो होगा. तो हम किसी को विरोधी क्यों मानेंगे. अगर काम नहीं होगा तो हम विरोध करेंगे. 

NDA में रार! CM ने कहा बिहार में लागू रहेगी शराबबंदी, जीतन राम मांझी बोले- ‘सम्राट जी को…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *