Headlines

गाजियाबाद में दूध की कीमत बढ़ाने पर भड़का ग्राहक, दुकान को लगाई आग, बाल बाल बचा परिवार


गाजियाबाद में दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी ने हिंसक रूप लिया है, दूध के रेट बढ़ाए जाने से नाराज युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर परचून दुकान में आग लगा दी. बताया गया कि आरोपियों ने दुकानदार से रेट बढ़ाए जाने पर विवाद किया था, जिस पर दुकानदार ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी. पुलिस में शिकायत किए जाने से नाराज युवकों ने बंद दुकान को आग के हवाले कर दिया. हालांकि, आग ज्यादा न फैलने की वजह से बड़ा नुकसान टल गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के संगम विहार में मनोज की परचून की दुकान है. शिकायकर्ता मनोज की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, तीन लड़के उसकी दुकान पर दूध लेने आए थे. दूध के बढ़े हुए दाम को लेकर युवकों ने झगड़ा शुरू कर दिया. इसके बाद दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस से शिकायत से नाराज होकर शाम को आए लड़कों ने दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी.

गाजियाबाद में विवादित धार्मिक ढांचे के विस्तार पर विवाद, बजरंग दल ने DM से की एक्शन की मांग

दुकान के साथ परिवार के लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश

परचून दुकानदार मनोज के मुताबिक, 15 मई को ब्रहम, छोटू विक्की और उनके अन्य साथी ने इस वारदात को अंजाम दिया है. वारदात रात 8:30 बजे अंजाम दी गई. परिवार बाहर ना निकल सके, इसीलिए घर की कुंडी भी लगा दी गई. गनीमत रही कि पड़ोसियों ने उन्हें सही सलामत निकल लिया.

दूध की बढ़ी कीमत को लेकर हुआ था विवाद

मनोज के मुताबिक, 15 मई की सुबह यह दूध लेने आए थे. दूध के बढ़े रेट को लेकर इन्होंने विवाद किया था. मनोज ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. मनोज के मुताबिक, पुलिस ने आकर मामला शांत करा दिया था लेकिन बाद में पुलिस से शिकायत किए जाने पर युवक भड़क गए. इस दौरान दुकान में रखा सारा सामान जल भी गया. साथ ही आग बुझाने की कोशिश में एक व्यक्ति का पैर भी झुलस गया.

बाल-बाल बचा दुकानदार का परिवार

हालांकि, गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया. अन्यथा सरहंगों ने आग लगाई थी, वहां ऊपर दुकानदार का परिवार भी रहता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस के मुताबिक दुकानदार मनोज की शिकायत पर जांच की जा रही है, साथ ही इस मामले में आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति का बड़ा असर, 9 वर्षों में यूपी बना खेलों की नई ताकत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *