Headlines

गिरिडीह पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर, वीडियो वायरल


झारखंड के गिरिडीह जिले के नगर थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि युवक के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. 

मारपीट के कारण युवक की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. फिलहाल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.

झारखंड: गिरिडीह में बारिश का कहर, नदी बना मुख्य मार्ग; लोगों में आक्रोश

पुलिस ने मामले पर क्या कहा?

इस मामला सामने आने के बाद लोगों की नजर अब पुलिस के आधिकारिक बयान और जांच पर टिकी हुई है. अगर युवक के आरोपों की जांच होती है तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी. फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और युवक के आरोपों को लेकर गिरिडीह में चर्चा तेज है. पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर थाना परिसर में क्या हुआ था और युवक के साथ कथित मारपीट के पीछे की वास्तविक वजह क्या है.  ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं कि युवक की क्या गलती थी जो इतनी बेहरहमी से उसकी पिटाई की गई है?

पीड़ित युवक ने क्या बताया?

वहीं, पीड़ित युवक लखन कुमार साव ने बताया कि हम अपने गांव के मोड़ के पास अपने गाड़ी पर खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहे थे. इस दौरान नगर थाना के प्रशासन वहां पहुंचे और युवक से पूछे कि क्या कर रहा है, युवक ने बोला कि बोलिए सर इसके बाद गाड़ी से उतरा और युवक के ऊपर डांटे, लात-मुक्के बरसाए और उसके साथ कथित रूप से मारपीट करने लगा. इसके बाद जबरन अपने साथ मे गाड़ी और युवक को भी थाना ले गया. युवक गिड़गिड़ाते रहा की हमने क्या किया है, लेकिन पुलिस वालों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया.

युवक ने बोला घर वाले को सूचना देने दीजिए, लेकिन पुलिस वालों ने एक नहीं सुना और उसे नगर थाना लेकर चला गया. इसके बाद कथित मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है अब देखना या होगा की पुलिस प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाएगी.

‘आप हमेशा याद आएंगे भैया’, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *