जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खूबसूरत डल झील के किनारे आयोजित एक शानदार समारोह में जम्मू-कश्मीर के पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFJK) की आधिकारिक शुरुआत की. ये समारोह शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) के लॉन में सोमवार (7 सितंबर) को आयोजित किया गया और ये दस सितंबर तक चलेगा.
चार दिन तक चलने वाला यह फेस्टिवल 2023 में G20 इवेंट्स के बाद कश्मीर में आयोजित होने वाला पहला इंटरनेशनल इवेंट है. फेस्टिवल की शुरुआत जान निसार लोन, रानी हजारिका, पलक मुच्छल और आभा हंजूरा की म्यूजिकल परफॉर्मेंस के साथ हुई.
कश्मीर में बाहरी मजदूरों पर आतंकी साया! ‘बॉडी बैग’ में भेजने की धमकी
‘इरादे की घोषणा’
मुख्यमंत्री ने इउद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए इस समारोह को ‘इरादे की घोषणा’ (Declaration of Intent) बताया. इसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर की फिल्मी विरासत को फिर से जीवित करने, स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाने और क्षेत्र में फिल्म प्रोडक्शन का पूरा इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.
जम्मू-कश्मीर की युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह फेस्टिवल ग्लोबल फिल्मी मंच को सीधे उनके दरवाजे तक लाता है. उन्होंने कहा, “आपकी कहानियां मायने रखती हैं. आपकी आवाजें मायने रखती हैं. दुनिया सुन रही है, और अब दुनिया की स्क्रीन यहीं आपके घर में है.”
ग्लोबल फिल्ममेकर्स से अपील
बाहर से आए ग्लोबल फिल्ममेकर्स से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वो जम्मू-कश्मीर को सिर्फ एक खूबसूरत बैकड्रॉप के तौर पर इस्तेमाल करने से आगे बढ़कर सोचें. उमर अब्दुल्ला ने उनसे इस क्षेत्र की आत्मा को समझने का आग्रह किया और कहा, “हमारी कहानियां खोजें. हमारे लोगों को सुनें, हमारे म्यूजिशियन को सुनें, हमारे शहर की गलियों में घूमें और इस जमीन की जीवंत संस्कृति को अपनी कहानियों में शामिल होने दें.”
उमर अब्दुल्ला ने नेशनल और इंटरनेशनल डेलीगेट्स से इस क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए एंबेसडर बनने का आग्रह किया. इस पहले एडिशन में 41 देशों के फिल्ममेकर्स और प्रोफेशनल्स एक साथ आएंगे और अगले तीन दिनों में 135 फिल्में दिखाई जाएंगी.
‘कश्मीर खुला, सुरक्षित और जीवंत है’
उन्होंने कहा, “अपने साथी फिल्ममेकर्स को बताएं कि कश्मीर खुला, सुरक्षित और जीवंत है और आपकी क्रू का स्वागत करने के लिए तैयार है.” साथ ही, उन्होंने सभी को राज्य के सिंगल-विंडो डिजिटल पोर्टल के बारे में याद दिलाया, जिसे फिल्म शूट के लिए अफसरशाही की वजह से होने वाली देरी को खत्म करने के लिए बनाया गया है.
सरकार के भविष्य के रोडमैप की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने मॉडर्न पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाओं और शूटिंग स्टूडियो में सक्रिय रूप से निवेश करने की योजनाओं का खुलासा किया, ताकि एक व्यापक, एंड-टू-एंड स्थानीय प्रोडक्शन इकोसिस्टम बनाया जा सके.
जम्मू के डोडा में 2 महीने के लिए VPN पर बैन, DM ने क्यों दिया यह आदेश?
