Headlines

गिरिडीह में गोलगप्पे खाने से 18 बच्चों समेत 2 बीमार, 1 की मौत, पानी के सैंपल की जांच जारी


झारखंड स्थित गिरिडीह में सड़क किनारे स्टॉल से गोलगप्पे खाने के बाद 18 से अधिक लोग बीमार पड़ गए और 1 की मौत हो गई है.  गांव में घूमकर गुपचुप-छोला बेचने वाले से चाट खाने के बाद एक 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, मृतक की पहचान 6 वर्षीय रंजन कुमार के रूप में की गई है. एक साथ इतने लोगों की तबीयत बिगड़ने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है.  

Deoghar News: झारखंड ATS ने देवघर से दबोचे 3 संदिग्ध, अमेरिका निर्मित पिस्तौल जब्त, पूछताछ जारी

वहीं मृतक मासूम रंजन कुमार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, साथ ही मामले की गंभीरता से जांच के आदेश भी दिए हैं.  वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

डिप्टी कमिश्नर ने क्या बताया?

डिप्टी कमिश्नर रामनिवास यादव ने कहा कि बजतो गांव में, सड़क किनारे एक स्टॉल पर गोलगप्पा खाने के बाद करीब 18 बच्चे और दो बड़े बीमार पड़ गए. एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि बाकी लोग अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं. गांव में डर फैल गया है, जहां पहले से ही गर्मी से होने वाले दस्त के मामले सामने आ रहे थे.

झारखंड के हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, SUV-ट्रक टक्कर में 3 नाबालिग समेत 6 लोगों की मौत

अधिकारियों ने बताया कि कई दिनों से रखा बासी खाना इसकी वजह हो सकता है. पानी के सैंपल की जांच की जा रही है, और इसकी असली वजह पता लगाने के लिए जांच चल रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *