टीवी की दुनिया में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक स्ट्रॉन्ग कपल बन गए है. इन दिनों वो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में नजर आ रहे है, जहां उनकी मस्ती और कुकिंग बैटल हर किसी को बहुत पसंद आ रही है. इसी बीच आज लाफ्टर शेफ्स के शूट पर दोनों का अंदाज बहुत खास लगा. कैमरे के सामने दोनों की केमिस्ट्री और बॉडिंग बहुत प्यारी लग रही थी. इसी बीच पैप्स ने जब एक सवाल पूछा, तो उनका रिएक्शन देखने लायक था.
गुड न्यूज आने वाली है?
आज लाफ्टर शेफ्स के शूट पर जब अंकिता और विक्की पहुंचे, तो दोनों बहुत खुश और स्टाइलिश अंदाज में दिखे. इसी बीच पैप्स ने पीछे से उनसे सवाल किया, ‘गुड न्यूज आने वाली है?’ तो अंकिता का रिएक्शन देखने लायक था. हालांकि, इस बारे में उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और पोज देकर चले गए. अंकिता ने शूट के लिए एक प्यारा सा व्हाइट कलर का कोट पैंट पहना था, वहीं विक्की मरून कलर के ए लाइन शर्ट और व्हाइट पैंट के दिखे.
इससे पहले भी दोनों की माता-पिता बनने की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. लेकिन अंकिता ने खुद इस बात की पुष्टि की और कहा कि वो अभी प्रेग्नेंट नहीं है और जब ऐसी बात होगी, तो वो खुद इसका खुलासा कर देंगी.
ये भी पढ़ें: ‘दिखा दी हरकत…’, रिहाना ने पैप्स संग दिया पोज, फिर साथ में फोटोज के लिए मच गई भगदड़
विक्की और अंकिता का रिश्ता
बता दें कि अंकिता और विक्की ने साल 2021 में मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में शादी की थी. शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिनमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे थे. इसके बाद दोनों बिग बॉस 17 में साथ नजर आए थे. साथ ही स्टार प्लस की स्मार्ट जोड़ी में भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया था और अब लाफ्टर शेफ्स में भी काम कर रहे है. शो में उनकी केमिस्ट्री, हल्की फुल्की नोकझोंक और रोस्टिंग फैंस को बहुत पसन्द आती है.
