Headlines

जैसे AAP के 7 सांसद टूटे वैसे बिहार कांग्रेस के 6 विधायक BJP के साथ जाएंगे? पार्टी का बयान आया


राघव चड्ढा (Raghav Chadha) सहित आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सियासी हलचल तेज है. इस बीच चर्चा है कि क्या बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) के जो छह विधायक हैं वो भी बीजेपी (BJP) के साथ जाने वाले हैं? इस तरह की खबरों से कांग्रेस पार्टी में खलबली मची है. 

क्यों उठ रहे हैं इस तरह के सवाल?

दरअसल, यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि बीते शुक्रवार की शाम कांग्रेस के विधायक अभिषेक रंजन ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी. इतना ही नहीं, अगले दिन (शनिवार) कांग्रेस के एमएलसी समीर कुमार सिंह भी मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए. उन्होंने भी सम्राट चौधरी से मुलाकात की. ऐसे में कांग्रेस के इन दो नेताओं के मिलने के बाद अब सियासी गलियारों में पार्टी में टूट को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

अभी हम लोगों के संज्ञान में नहीं: समीर सिंह

इस पर कांग्रेस के एमएलसी समीर कुमार सिंह ने बयान दिया है. आम आदमी पार्टी के जैसे बिहार कांग्रेस के 6 विधायकों के बीजेपी में जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा, “हम लोगों के संज्ञान में ऐसी कोई चर्चा नहीं है. आप (मीडिया) ही लोगों के माध्यम से सुन रहे हैं. अभी ऐसी कोई बात नहीं है.”

यह भी पढ़ें- ‘आम आदमी पार्टी ने जो पाप…’, BJP का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, कर दी ‘शीशमहल’ की बात

राज्यसभा चुनाव के दौरान भी हुआ था धोखा

बता दें कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त हार हुई थी. पार्टी के महज 6 विधायक ही जीते थे. कांग्रेस में टूट की चर्चा कोई नई बात नहीं है. अभी हाल ही में बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ था. उस वक्त कांग्रेस के तीन विधायक वोटिंग से दूर रहे थे. आरजेडी के भी एक विधायक वोटिंग के दौरान गायब रहे. इसके चलते महागठबंधन से आरजेडी के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह की हार हो गई थी. एनडीए के सभी पांच राज्यसभा सांसदों की जीत हुई थी. अब कांग्रेस के नेताओं का सम्राट चौधरी से मिलना किसी को पच नहीं रहा है. देखना होगा कि आने वाले समय में टूट के दावे कितने सही साबित होते हैं.

यह भी पढ़ें- कैबिनेट विस्तार पर विजय चौधरी ने दिए संकेत, निशांत को लेकर कहा- ‘कार्यकर्ता चाहते हैं कि…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *