Headlines

चेपॉक पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? इतने रन बनाकर भी गुजरात को हरा देगी CSK


IPL 2026 टूर्नामेंट का 37वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जा रहा है. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई CSK की टीम को बहुत खराब शुरुआत मिली है. CSK को यह मुकाबला जीतना है तो कम से कम 130 रन तक हर हाल में पहुंचना होगा. चेन्नई की टीम ने महज 26 के स्कोर तक आते-आते तीन विकेट खो दिए. पिछले मैच के शतकवीर संजू सैमसन इस बार कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 11 रन बनाकर आउट हो गए. 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले 6 ओवरों में केवल 28 रन बना पाई. साथ ही 3 विकेट भी गिर चुके थे. ऐसी स्थिति में चेन्नई के लिए 100 रनों तक भी पहुंच पाना मुश्किल लग रहा है. अगर चेन्नई ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं कर पाती है, तो जान लीजिए क्या उसके बाद भी उसकी जीत की उम्मीद कायम रहेगी. यहां जानिए कि चेपॉक मैदान में अब तक डिफेंड होने वाला स्कोर कितना है.

CSK को जरूर बनाने होंगे इतने रन

इंडियन प्रीमियर लीग में चेपॉक मैदान में डिफेंड होने वाला सबसे कम स्कोर 126 रन है. यह बात है साल 2008 की, जब RCB की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 126 रन बना पाई थी. CSK की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलने के बावजूद छोटे से लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 112 रनों पर सिमट कर रह गई थी. केवल 126 रन बनाने पर भी बेंगलुरू ने वह मैच 14 रनों से जीता था.

चेपॉक मैदान में सफलतापूर्वक डिफेंड होने वाला दूसरा सबसे स्कोर 134 रन है. यह बात है साल 2015 की, जब पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम यानी CSK ने 134 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लक्ष्य से महज 2 रन दूर रह गई थी. इसका मतलब साफ है कि चेन्नई सुपर किंग्स को आज के मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 130 रन से नीचे कुछ भी मंजूर नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

हरभजन सिंह के खिलाफ आक्रोश, BJP में शामिल हुए तो घर पर लिख दिया गद्दार; देखें वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *