Headlines

गुरदासपुर के मुल्तानी अस्पताल में ग्रेनेड हमला, विदेश में बैठे हैंडलर के शामिल होने के सबूत, एक आरोपी गिरफ्तार


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • गुरदासपुर के निजी अस्पताल में ग्रेनेड हमला, इलाके में दहशत.
  • पुलिस ने छह घंटे में आरोपी को विदेशी आका से जोड़ा.
  • तरनतारन से धर्मेंद्र सिंह नामक मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया.
  • पंजाब सरकार राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने को प्रतिबद्ध.

पंजाब के गुरदासपुर जिले के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को ग्रेनेड से हमले का मामला सामने आया है. इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर आरोपी की पहचान उजागर की है. पुलिस ने जानकारी दी कि इस हमले के कुछ ही घंटों के भीतर उसने एक ऐसे संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया, जिसके तार विदेश स्थित उसके आका से जुड़े हुए हैं. 

यह घटना गुरदासपुर जिले के कलानौर कस्बे की है और यह इलाका पाकिस्तान सीमा से अधिक दूर नहीं है. यह विस्फोट कलानौर के बस स्टैंड के पास स्थित मुल्तानी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हुआ था. धमाका इतना तेज था कि अस्पताल के आपातकालीन वार्ड की खिड़कियों के शीशे टूट गए. 

अमृतसर: फीस न भर पाने पर 17 साल की अमजोत ने किया सुसाइड, स्कूल पर लगा दबाव बनाने का आरोप

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

इस मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आदित्य शर्मा, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) अमोलक सिंह काहलो और स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) जतिंदरपाल सिंह सहित कई अधिकारों ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है. विस्फोट के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया और उसकी तालाश शुरू कर दी गई. 

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘गुरदासपुर पुलिस और आतंकवाद रोधी इकाई ने गुरदासपुर के कलानौर में हुए ग्रेनेड हमले के मामले को घटना के छह घंटे के भीतर संयुक्त रूप से सुलझा लिया है.’ यादव ने कहा कि तकनीकी जानकारी और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. 

पकड़ा गया एक आरोपी, विदेशी कनेक्शन के सबूत

इस मामले की जानकारी देते हुए SSP आदित्य शर्मा ने कहा, “लगभग 3 बजे कलानौर के SHO को सूचना मिली कि कलानौर के मुल्तानी अस्पताल में एक तेज धमाका हुआ है. SHO और DSP द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया. हमारी फोरेंसिक टीम ने वहां ग्रेनेड होने की पुष्टि की. इस घटना के संबंध में, पुलिस ने कई टीमें गठित कीं. पंजाब पुलिस और उसकी काउंटर-इंटेलिजेंस विंग के एक संयुक्त अभियान के जरिए, जिसमें तकनीकी और मानवीय, दोनों तरह की खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करते हुए विस्तृत जांच की गई.”

SSP आदित्य शर्मा ने आगे बताया कि इस हलमे के आरोपी धर्मेंद्र सिंह उर्फ भिंडी नाम के व्यक्ति को जिला तरनतारन से पकड़ा गया है. यह आरोपी अगवान गांव का निवासी है. इस मामले में एक विदेशी हैंडलर का नाम सामने आया है. पुलिस द्वारा सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है. पंजाब पुलिस और सरकार राज्य भर में आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने और शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

भारत में फिदायीन हमला करने वाला था शहबाज, खुद बोला- जैश के आतंकियों के इशारे का कर रहा था इंतजार

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *