Headlines

गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM


असम की राजधानी गुवाहाटी में होटल बिलास में गोलीबारी हुई है. इस अंधाधुंध गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं. इस गोलीबारी के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया है. इस घटना पर गौरव गोगोई ने दुख प्रकट किया है. साथ ही पुलिस ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

 असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने घटना पर दुख जताते हुए मामले की गहन जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

गौरव गोगोई ने कहा, गुवाहाटी के उलबारी स्थित होटल बिलास इन में हुई गोलीबारी की दुखद घटना से गहरा आघात लगा है, जिसमें कथित तौर पर पांच लोगों की जान चली गई है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.

सीएम बिस्वा पर साधा निशाना
गौरव गोगोई ने आगे कहा, यह घटना गुवाहाटी में सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करती है. मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के रूप में, हिमंत बिस्वा सरमा को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और बढ़ते अपराधों पर अधिक ध्यान देना चाहिए. मैं अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि वे गहन जांच करें. दोषियों को न्याय के कटघरे में लाएं और ऐसी त्रासदियों को दोबारा होने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं.

आरोपी पकड़ा गया
गुवाहाटी के CP पार्थ सारथी महंत ने बताया, “आज रात करीब 9 बजे गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में स्थित होटल बिलास इन में गोलीबारी की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. इसमें 6 लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिनमें से 5 की मौत हो गई. एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है और आरोपी को पकड़ लिया गया है. घटना में इस्तेमाल हथियार को जब्त कर लिया गया है. पूछताछ चल रही है और शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना होटल बिलास इन के लीज एग्रीमेंट से जुड़े संपत्ति विवाद के कारण हुई. आरोपी को घटना के एक घंटे के भीतर ही पकड़ लिया गया था. मामले को तार्किक अंजाम तक पहुंचाने के लिए वैज्ञानिक और गहन जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: ‘बस एक ही काम बचा है’, CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *