Headlines

‘ब्रेकिंग बैड’ से ‘प्रिजेन ब्रेक’ तक, एमके स्टालिन ने सीएम विजय पर साधा निशाना


डीएमके चीफ एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा है. तमिलनाडु के थेली जिले में 17 कैदियों के जेल से फरार हो गए हैं. जिसे लेकर स्टालिन ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं.

एमके स्टालिन ने सीएम विजय की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए तंज कसते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था का मजाक उड़ाया और कहा कि ब्रेकिंग बैड के बाद अब तमिलनाडु में ‘प्रिजन ब्रेक’ का दौर शुरू हो गया है.

क्या है ब्रेकिंग बैड
शनिवार को नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप पकड़े जाने के मामले में TVK के एक पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी पर निशाना साधते हुए उसे ‘ब्रेकिंग बैड पार्टी’ करार दिया. मंगलवार को स्टालिन ने थेनी जेल से कैदियों के भागने की घटना को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला. सोमवार को जिले की थेक्कम्पट्टी उप-जेल से 17 विचाराधीन कैदी फरार हो गए थे. यह घटना चेन्नई के बाहरी इलाके में स्थित पुझल जेल से दो कैदियों के भागने के कुछ ही दिनों बाद हुई है, जिससे राज्य के जेल प्रशासन पर फिर से सवाल उठने लगे हैं.

कैदियों को भागने दे रहा है
स्टालिन ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “ब्रेकिंग बैड के बाद अब तमिलनाडु में ‘प्रिजन ब्रेक’ शुरू हो गई है! मुझे लगा था कि सिर्फ जमानत पर रिहा हुए लोगों पर ही निगरानी नहीं रखी जाती होगी लेकिन पता चला कि यह प्रशासन इतना अयोग्य है कि कैदियों को जेल के अंदर से ही भागने दे रहा है.” 

उन्होंने आगे कहा कि 1995 के बाद से जेल से भागने की यह सबसे साहसिक घटना है और उन्होंने विजय सरकार को “किसी काम की नहीं” करार दिया.

बता दें थेनी जेल से 17 कैदी  जेल कर्मचारियों पर हमला करके फरार हो गए हैं. इसके बाद से आस-पास के इलाके में बड़े पैमाने पर तलाश हो रही है. भागे हुए कैदियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि बाकी को पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीम बनाई गई हैं.

ये भी पढ़ें: CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- ‘याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *