पीएम मोदी ने स्कूली छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स के साथ बिताए पलों की तस्वीरों के सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसमें वे बच्चों के बीच काफी खुश नजर आए. उन्होंने सभी बच्चियों से राखी बंधवाई और उन्हें बधाई और शुभाशिष भी दिया.

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में अपने संसदीय क्षेत्र की टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया.

अमित शाह ने इस दौरान टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए सरकार की तरफ से दी जाने वाली मदद के बारे में भी बताया. उन्होंने बच्चियों से राखी बंधवाने के बाद उन्हें शुभकामनाएं और उपहार भी दिए.

केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संसदीय नगर नागपुर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की रहने वाली महिलाओं से राखी बंधवाई.

नितिन गडकरी को राखी बांधने वाली महिलाओं में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं भी शामिल रहीं. उन्होंने देश की सभी महिलाओं और बेटियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं.

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर राखी का त्योहार मनाया. उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि युवा भारत के साथ राखी के पर्व की खुशियां और स्नेह साझा किया.

उन्होंने स्कूली छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स के अलावा ब्रह्मकुमारी सदस्यों से भी राखी बंधवाई. इसके अलावा, राजनाथ सिंह ने रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के इस अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व बताते हुए इसे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की सुंदर झलक कहा और देश के सभी नागरिकों को रक्षा बंधन की बधाई दी.
Published at : 28 Aug 2026 08:02 PM (IST)
