Headlines

ग्रेटर नोएडा से लापता शख्स की बुलंदशहर में मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान, परिजनों को हत्या का शक


ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए एक व्यक्ति का बुलंदशहर के खुर्जा स्थित नहर में शव मिलने से घर में कोहराम मच गया है. वह मॉर्निंग वॉक के दौरान लापता हुए थे. सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आंशका जताई है. पुलिस का कहना है कि हत्या के एंगल से भी घटना की जांच की जा रही है.

पाली गांव निवासी सुभाष पुत्र बलजीत ने बताया कि उनके चचेरा भाई 55 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र रतिराम 29 अप्रैल को घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. उन्होंने बताया कि काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस घर नहीं लौटे. उनकी काफी खोजबीन की गई. परिजनों की तरफ से सूरजपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई.

‘पश्चिम बंगाल में भी लग गए लोकतंत्र के…’ बंगाल नतीजों पर बोलीं भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर

सिर, गर्दन और पैर में मिले चोट के निशान

उन्होंने बताया कि खुर्जा क्षेत्र में स्थित नहर में एक शव मिलने की बात सूरजपुर पुलिस ने उन्हें बताई थी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की. उन्होंने बताया कि मृतक के सिर, गर्दन और पैर पर चोटें के निशान मिले है. परिजनों ने आरोप लगाए है कि हत्या करने के बाद मृतक की पहचान न हो सके, उनके कपड़ों को उतारकर शव को नहर में फेंक दिया.

30 अप्रैल को दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी

एडीसीपी आरके गौतम ने बताया कि वह बिना बताए घर से निकले थे. परिजनों की तहरीर पर 30 अप्रैल को सूरजपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी. बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. जांच के दौरान सामने आया कि 29 अप्रैल को मृतक शाम के समय दादरी तिराहे पर अकेला जाते हुए दिखाई दिए. उसके बाद सीसीटीवी फूटेज में मृतक गाजियाबाद के लालकुआं पर बस से उतरता हुए दिखाई दिए. 

नहर में मिला शव

एडीसीपी ने बताया कि एक मई को कृष्ण का शव बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित नहर में मिला है. जांच के दौरान मृतक की किसी भी व्यक्ति से रंजिश होने की बात भी सामने नहीं आई है. पुलिस अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

Basti News: शादीशुदा प्रेमिका की करतूत, कमरे में सो रहे प्रेमी को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, केस दर्ज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *