सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां वायरल होने के लिए आपको न तो नाम की जरूरत है और ना ही काम की. बस एक कैमरा लीजिए कमर ठुमकाइए और हो गए आप वायरल. लेकिन इस बार जो वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है उसने वायरल होने के सारे समीकरण बदल दिए हैं. चीन की एक सात साल की लड़की ने जिस तरह से बॉलीबुड के गाने पर डांस किया है वैसा तो शायद आज तक किसी ने किया नहीं होगा.
चाइना में छोटी बच्ची ने बॉलीवुड गानों पर किया डांस
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटी बच्ची जिसकी उम्र सात साल बताई जा रही है, मेहमानों की महफिल में जिस तरह से डांस कर रही है वो वाकई में काबिल-ए-तारीफ है. इस डांस की सबसे खास बात ये है कि डांस चीन में किया जा रहा है और बच्ची भी पूरी तरह से चाइनीज है. चीनी बच्ची का इस तरह से बॉलीवुड गाने धूम ताना पर थिरकना और हूबहू फिल्मी अदाकाराओं जैसे कमर को मटकाना वाकई किसी करिश्मे से कम नहीं है.
अपने डांस और एक्सप्रेशंस से जमकर उड़ाया गर्दा
वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास काफी सारे लोग जमा हैं जो बच्ची का डांस देखने के लिए पहुंचे हैं, जैसे ही म्यूजिक अपनी बीट पकड़ता है वैसे ही इस बच्ची के कदम भी थिरकने लगते हैं और थिरकते थिरकते ऐसे रफ्तार पकड़ते हैं जैसे कुछ ही सेकंड में मुंबई की लोकल अपनी रफ्तार पकड़ती है. इसके बाद तो मानों महफिल जम जाती है और देखने वाले बस देखते रह जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी
यूजर्स बोले, ये तो अलग ही लेवल की डांसर है
वीडियो को asifinchina नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये बच्ची अलग ही लेवल की डांसर है. एक और यूजर ने लिखा…क्या एक्सप्रेशंस हैं, क्या स्टेप्स किए हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मेरी तमन्ना है कि मैं इसका डांस लाइव देख पाती.
यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल
