Headlines

छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • प्रधानमंत्री से शाह की बर्खास्तगी, SC जांच की मांग की।

छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर देश की सियासत गरमा गई है. भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को दिल्ली की सड़कों पर उतर आई और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध मार्च निकाला. कांग्रेस का आरोप है कि अदालत ने छात्रों पर कोई कार्रवाई न करने का आदेश दिया था. इसके बावजूद, छात्र नेता रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई और दूसरे छात्रों को भी धमकाया जा रहा है.

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की अगुवाई में यह मार्च दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से किरोड़ीमल कॉलेज (KMC) तक निकाला गया. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की.

IYC का गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला

प्रदर्शन के दौरान उदय भानु चिब ने कहा, ‘आज लड़ाई सिर्फ छात्रों की नहीं, बल्कि जवाबदेही की भी है. पहले छात्रों पर पेलेट गन और घातक बल (Lethal Force) का इस्तेमाल किया गया और अब अदालत के आदेश के बावजूद रुचिका सिंह पर FIR दर्ज कर दी गई.’ उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोर्ट ने साफ कहा है कि छात्रों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होगी, तो फिर FIR क्यों दर्ज की गई और दूसरे छात्रों को क्यों धमकाया जा रहा है? 

उन्होंने कहा, ‘अगर यह सब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जानकारी में हुआ है, तो उन्हें जवाब देना होगा. अगर उनकी जानकारी के बिना हुआ है, तो यह देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है. दोनों ही हालात में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए.’

राहुल गांधी का भी किया जिक्र

उदय भानु चिब ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) छात्रों को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रखेगी. उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि छात्रों पर हमला करने वालों को सजा मिलनी चाहिए, जवाबदेही तय होनी चाहिए और छात्रों को न्याय मिलना चाहिए.

युवा कांग्रेस ने रखी मांगें

युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग की. साथ ही, कहा कि अदालत के आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए, छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई को रोका जाए और पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच कराई जाए. पार्टी ने कहा कि जब तक ये मांगें पूरी नहीं होंगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा. 

यह भी पढ़ेंः ‘BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *