Headlines

‘जिंदगी का असली मजा इन पलों को जीने में है…’ऐश्वर्या राय ने लंबे अरसे बाद किया पोस्ट, फैंस बोले- कांस का लुक भी दिखाओ


बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर भले ही कम एक्टिव रहती हों, लेकिन जब भी वो कोई पोस्ट शेयर करती हैं, वो  सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है. हाल ही में उन्होंमे लंबे समय के बाद एक नया पोस्ट शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स उनकी इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं. 

ऐश्वर्या बनीं जेडब्ल्यू मैरियट की पहली ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर 
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्हें लग्जरी होटल ब्रांड जेडब्ल्यू मैरियट का पहला ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. इस खुशी में ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. 

ऐश्वर्या राय ने जताई खुशी
ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं हमेशा से मानती हूं कि जिंदगी का असली मजा उन पलों में छिपा होता है, जिन्हें हम दिल से जीते हैं… जो हमारी यादों का हिस्सा बन जाते हैं… और जिन्हें हम हमेशा संजोकर रखते हैं.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे बेहद सम्मानित महसूस हो रहा है कि मैं जेडब्ल्यू मैरियट होटल्स की पहली ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़ रही हूं.’

ये भी पढ़ेंः ‘रणवीर सिंह से हर बंदा जलता है’, FWICE बैन के बाद ‘धुरंधर’ एक्टर के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सेलेब्स, कंगना रनौत ने भी दिया साथ

ऐश्वर्या राय का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स कमेंट सेक्शन में ऐश्वर्या से कांस की फोटोज की डिमांड भी करते नजर आए. एक यूजर ने लिखा, ‘मैं आपके कांस की फोटोस का इंतजार कर रहा था. दूसरे ने लिखा, ‘कांस की फोटोज शेयर करें प्लीज.’

कांस में बटोरी सुर्खियां
बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शिरकत की थी. इस दौरान उन्होंने अपने शानदार लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं. पहले दिन ऐश्वर्या ब्लू कलर के खूबसूरत गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आई थीं.

ये भी पढ़ेंः 61 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे आमिर खान, इस दिन गौरी स्प्रैट संग प्राइवेट सेरेमनी में होगी वेडिंग

उन्होंने कैमरों के सामने जमकर पोज दिए. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और फैंस ने उनके लुक की जमकर तारीफ की.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *