Headlines

‘जेलर 2’ की रिलीज से पहले 160 करोड़ की डील, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील


सुपरस्टार रजनीकांत को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं. रजनीकांत की फिल्मों को बहुत प्यार मिलता है. अब वो ‘जेलर 2’ में दिखेंगे. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म ने रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने तमिल सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील हासिल की है. फिल्म की ओटीटी डील के बड़े पैमाने पर होने की खबरें हैं.

वहीं ऐसी भी खबरें थीं कि फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में देरी हो रही है इसीलिए फिल्म को दिवाली तक टाला जा सकता है.

पोस्टपोन होगी फिल्म?

लेकिन अब सन पिक्चर्स ने इन खबरों को खारिज कर दिया है और कहा कि फिल्म अपनी तय रिलीज डेट पर ही रिलीज होगी. वहीं ट्रेड एक्सपर्ट मेकर्स के इस फैसले को सही कदम मान रहे हैं. क्योंकि अगर फिल्म दीवाली पर रिलीज होती तो फिल्म का क्लैश नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से होता और इस क्लैश का असर फिल्म के कलेक्शन पर भी देखने को मिलता. और अब जब फिल्म अक्टूबर में रिलीज होने वाली है तो ऐसे में फिल्म को ज़्यादा स्क्रीन और सोलो रन मिलने की उम्मीदें हैं. बता दें कि फिल्म को 15 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा.

ओटीटी डील

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, ‘जेलर 2 ने अब तक की किसी भी तमिल फिल्म के लिए सबसे बड़ी नॉन-थियेट्रिकल डील सिक्योर कर ली है. फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स एक बड़े OTT पार्टनर को 160 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर बेचे गए हैं. इसी के साथ ‘जेलर 2’ विजय की ‘लियो’ का रिकॉर्ड तोड़ती है. इसके साथ ही खबरें हैं कि ये डील शाहरुख खान की ‘किंग’ जैसी बड़ी बजट की फिल्मों की डिजिटल डील से भी ज़्यादा है.

ये भी पढ़ें- टॉक्सिक एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई

जेलर 2 को लेकर जबरदस्त बज है और ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म रजनीकांत की इस फिल्म के लिए भारी कीमत की डील की है. ये फिल्म 2026 की सबसे बड़ी और अहम फिल्मों में से एक है.

फिल्म की मार्केटिंग पर भी काम शुरू हो गया है. प्रोडक्शन हाउस सन पिकचर्स 21 अगस्त को पहला गाना रिलीज करने वाले हैं. अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का म्यूजिक दिया है. आम तौर पर रजनीकांत के बड़े इवेंट्स चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में होते हैं, लेकिन इस फिल्म के लिए ऑफिशियली जगह अभी तय नहीं हुई है. फिल्म का लॉन्च बड़े लेवल पर होने वाला है और इसके 9 अक्टूबर को सन टीवी पर ब्रॉडकास्ट होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- ‘मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो’, कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब

रजनीकांत के अलावा ‘जेलर 2’ में फिल्म में दिखेंगे ये स्टार्स

फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है. कलानिधि मारन फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म में रजनीकांत के अलावा मिर्ना मेनन, मोहनलाल, योगी बाबू, शिवा राजकुमार जैसे स्टार्स हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *