Headlines

‘जो अपने मां-बाप का नहीं हुआ…’ लालच में दोस्त को भी उतारा मौत के घाट, प्रयागराज हत्याकांड का खुलासा


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 31 मई को एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से घर में ही हत्या कर दी गयी थी और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया था. बुध्पार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी सनी गुप्ता को गिरफ्तार किया है. सनी ने पहले अभिषेक के साथ मिलकर परिवार के तीन सदस्यों को मारा, बाद में सनी ने लालच में अभिषेक को भी मार दिया.

हत्यारोपी सनी गुप्ता घटना के बाद जब घर से निकल रहा था, तभी वह सीसीटीवी में कैद गया था. जिस पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना क़ुबूल करते हुए पूरा सच बता दिया है. पुलिस ने उसके पास से लुटे गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं.   

क्या था पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, 31 मई को साउथ इलाका में एक ही घर में चार लोगों अभिषेक,अभिषेक के पिता वीरेंद्र वैश्य, मां अनीता वैश्य, बहन मिनाक्षी वैश्य की हत्या से पूरे शहर में सनसनी फ़ैल गयी थी. घर में रखे डेढ़ करोड़ से ऊपर के गहने लूट लिए गए थे. इस हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी. पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी से मामले की जांच शुरू की.

                                                                                                                                                              

यह भी पढ़ें: यूपी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सड़क किनारे बितानी पड़ी रात! अस्थायी टेंट में नहीं था बिजली, पंखे का इंतजाम

सीसीटीवी से पकड़ा गया आरोपी 

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्यारोपी सनी गुप्ता घटना के बाद घर से बाहर निकलता हुआ दिख रहा था. इसी फुटेज के सहारे पुलिस सनी तक पहुंची और उसने जो बताया तो पुलिस भी हिल गयी. आरोपी मृतक अभिषेक और उसने अपने घरवालों को मारकर घर में रखे कीमती गहनें और नगदी लूटने का प्लान बनाया. अभिषेक और सनी ने पहले मां-बाप और बहन की हत्या की. इसके बाद उनके बीच बंटवारे को लेकर विवाद हो गया. 

सनी ने उसी हथियार से अभिषेक को भी मौत के घाट उतार दिया, सनी बोला कि जो अपने माता-पिता का नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा. इसके बाद सनी घर से डेढ़ करोड़ से ऊपर के आभूषण लेकर फरार हो गया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के पास से शत प्रतिशत लूट का माल बरामद हो गया है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: ‘दुख है वो मुझसे नहीं मिलेंगे..’, राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर बोले बाबा दुकान के मालिक वकील अहमद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *