अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना को AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने बेहद ही गंभीर मसला बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है. उन्होंने मुंबई में लॉ एंड ऑर्डर के ऊपर सवाल उठाए हैं. इसके साथ ही पठान ने हैरानी जताते हुए कहा कि किसी भी बॉलीवुड सुपरस्टार ने इस घटना के बारे में एक भी पोस्ट नहीं किया है, सब खामोश बैठे हैं.
वारिस पठान ने कहा, “टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना बेहद गंभीर है. मैं इसकी निंदा करता हूं. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार के दिन इस तरह की घटना होती है. नवरात्र के दौरान भीड़ वाली जगह कुछ गुंडे आते हैं और फायरिंग करते हैं. ये बहुत ही दिल को दहला देने वाली घटना है और मुंबई में लॉ एंड ऑर्डर के ऊपर सवाल उठते हैं.”
Mumbai, Maharashtra: AIMIM National Spokesperson Waris Pathan on the firing incident involving actor Tiger Shroff, says, “It is surprising and worth noting that such prominent, world-famous Bollywood superstars live here. What is surprising is that not a single Bollywood superstar has tweeted about this incident.”
— IANS (@ians_india) October 19, 2026
वारिस पठान ने सलमान खान और बाबा सिद्दीकी का भी किया जिक्र
AIMIM नेता ने आगे कहा, ”पुलिस ने तीनों आरोपियों को आरेस्ट कर लिया है लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है. हम तो कब से बोल रहे हैं और देख रहे हैं कि कभी सलमान खान के साथ घटना हुई तो बाबा सिद्दीकी को तो जान से ही मार दिया गया और अब देखिए टाइगर श्रॉफ के ऊपर फायरिंग की गई. ये पकड़ाते हैं तो आप बोलते हैं कि इनके ऊपर सख्त कार्रवाई करेंगे ताकि इसके बाद कोई इस तरह की घटना न कर सके लेकिन देखने में तो कुछ और ही आ रहा है.”
हम भी खुले घूमते हैं, हमारी जान की फिक्र कौन करेगा- वारिस पठान
उन्होंने आगे कहा, ”हम मुंबई के नागरिक हैं, हमें तो लोगों की जान की फिक्र है. हमें अपनी भी जान की फिक्र है, हम भी खुले घूमते हैं. अगर इसी तरह होता रहा तो हमारी जान की सुरक्षा कौन करेगा? मुंबई में वर्ल्ड फेमस सुपर स्टार्स रहते हैं. मैं भी मुंबई में रहता हूं. बॉलीवुड के अंदर मेरे भी कुछ दोस्त हैं, हैरानी इस बात की है कि किसी भी बॉलीवुड सुपरस्टार ने इस घटना को लेकर एक भी पोस्ट नहीं किया है.”
आपकी ये चुप्पी डर और घबराहट को दर्शाती है- वारिस पठान
वारिस पठान ने बॉलीवुड सुपरस्टार्स को नसीहत देते हुए कहा, ”आप किसानों के मुद्दे पर चुप रहे, बच्चे प्रोटेस्ट कर रहे हैं आप चुप रहे, एसआईआर का मुद्दा आया तो चुप रहे, आप हर बार चुप्पी साधकर बैठ जाते हैं. आपकी ये चुप्पी डर और घबराहट को दर्शाती है, एक दिन ये आपको लेकर डूब जाएगी. अरे आवाज तो उठाइए आप. सब खामोश बैठे हैं. हमलोग तो आवाज उठा रहे हैं, सरकार को घेर रहे हैं कि आपको कानून व्यवस्था दुरुस्त करना चाहिए ताकि मुंबई जैसे शहर में इस तरह की घटना न हो.”
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, ’90 के दशक का गैंगवार…’
