Headlines

ट्रंप ने शी जिनपिंग को दिया बड़ा झटका, अमेरिका ने अलीबाबा और BYD समेत इन चीनी कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट


अमेरिका ने चीन को बड़ा झटका दिया है. पेंटागन ने चीनी सैन्य प्रतिष्ठान यानी PLA से जुड़ीं कंपनियों की लिस्ट को अपडेट किया है. इस ब्लैकलिस्ट में अलीबाबा ग्रुप, Baidu, BYD, NIO और WuXi AppTec समेत कई प्रमुख फर्मों को शामिल किया गया है. अब अमेरिका में इन कंपनियों को इन्वेस्टमेंट नहीं मिलेगा. इतना ही नहीं अब इन कंपनियों के शेयर मार्केट से डिलिस्टेड करने की मांग भी की जा रही है. 

अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट ने यह कदम अमेरिकी बिजनेसमैन और सरकारी एजेंसियों को PLA से जुड़ी इन कंपनियों के साथ किसी भी तरह के संबंध रखने के खिलाफ चेतावनी देने के उद्देश्य से उठाया गया है.

अमेरिका ने 1260H लिस्ट अपडेट का किया ऐलान

अमेरिका की चीन संबंधी कमेटी ने सोमवार को बयान जारी कर इसकी डिटेल शेयर की हैं. इसके मुताबिक, पेंटागन ने अपनी 1260H लिस्ट में कई कंपनियों को शामिल करने की घोषणा की है, जो कि चीनी सेना से जुड़ी हुई हैं. ये कदम चीन पर चयन कमेटी के अध्यक्ष जॉन मूलेनर और अन्य कांग्रेसी नेताओं की ओर से अपील किए जाने के बाद उठाया गया है.

ये भी पढ़ें- ‘… तो तुम अकेले रह जाओगे बीबी’, ईरान पर मिसाइल अटैक के बीच ट्रंप ने नेतन्याहू को कर दिया अलर्ट

चेयरमैन मूलनेर ने कहा कि चीनी सैन्य कंपनियों की सूची अमेरिकी बिजनेस, सरकार के सभी स्तरों और अमेरिकी जनता के लिए एक ‘चेतावनी’ के रूप में काम करती है और उन्होंने कहा कि ये चीनी कंपनियां अमेरिका के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ चीनी सेना के साथ मिलकर काम कर रही हैं. 

मूलेनर ने कहा, ‘अमेरिकी मार्केट में लिस्टेड किसी भी कंपनी को तुरंत डीलिस्ट कर देना चाहिए और उनके प्रोडक्ट्स को उन सप्लाई चेन से हटा देना चाहिए जिन पर हमारा देश निर्भर है. अमेरिकी कंपनियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली इन कंपनियों के साथ व्यापार करना बंद कर देना चाहिए नहीं तो वे चीन के सैन्य वर्चस्व को बढ़ावा दे रही हैं.’

किन-किन कंपनियों को लिस्ट में किया गया शामिल?

बयान के अनुसार, लिस्ट में नए जोड़े गए नामों में अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड, Baidu, BYD, NIO और WuXi AppTec, Inc, BOE टेक्नोलॉजी ग्रुप कंपनी लिमिटेड,  CALB ग्रुप कंपनी लिमिटेड, EVE एनर्जी कंपनी लिमिटेड, हांग्जो युशु टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड (यूनिट्री), JA सोलर टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड, नोवोजीन कंपनी लिमिटेड, रोबोसेंस टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड, तियानमा माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड, टीपी-लिंक टेक्नोलॉजीज कंपनी लिमिटेड, ट्रिना सोलर कंपनी लिमिटेड और झोंगजी इनोलाइट कंपनी लिमिटेड शामिल हैं.

कमेटी के चेयरमैन ने दिसंबर में पास हुए बायोसिक्योर एक्ट को मिले समर्थन पर धन्यवाद दिया और कहा कि इससे अमेरिकियों के मेडिकल डेटा को BGI और WuXi AppTec से सुरक्षा मिलेगी, जिन्हें उन्होंने दो दुर्भावनापूर्ण चीनी बायोटेक कंपनी बताया, जो PLA के बायोलॉजिकल एक्सपेरीमेंट्स को सक्षम बनाती हैं.

ये भी पढ़ें- अमेरिका ने जब्त किया 1 अरब डॉलर का क्रिप्टो फंड तो गुस्से से तमतमाया ईरान, कहा – ‘बौने चोर के जिस्म पर…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *