Headlines

ट्रेन के जनरल डिब्बे में लड़की ने अपनी आवाज से बिखेरा जादू, कोकिला जैसे सुर के दीवाने हुए लोग, वीडियो वायरल


टैलेंट और अनुभव किसी मंच का मोहताज नहीं होता. कलाकार अपनी कला जहां दिखा दे वही जगह उसके लिए मंच और वाहवाही का सबब बन जाती है. आपने ट्रेनों और बसों में कई लोगों को गाना गाते देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसने लोगों का ध्यान तो अपनी ओर खींचा ही है साथ ही साथ पब्लिक के दिल को सुकून भी पहुंचाया है, लोग इन प्यारी सी लड़की की आवाज के कायल हुए जा रहे हैं, पूरा मामला आपको आगे की खबर में अच्छे से समझ आ जाएगा.

ट्रेन के जनरल डिब्बे में लड़की की आवाज ने लोगों को बनाया दीवाना

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की जो दिखने में एक दम साधारण लग रही है ट्रेन के जनरल डिब्बे में सफर करते हुए अपनी आवाज का जादू बिखेर रही है. लड़की दिखने में भले ही साधारण हो लेकिन उसकी आवाज की कोई कीमत नहीं है. वो जिस अंदाज में, जिस सुर और ताल में हाथ में माइक लिए गाना गा रही है, अगर आंख बंद कर उसे सुना जाए तो लगेगा कि कोई बॉलीवुड सिंगर गाना गा रही है.

सुर और लय सुन वीडियो बनाने लगे लोग

वीडियो में गाना गाते हुए लड़की के साथ साथ पूरा जनरल डिब्बा उसकी आवाज का आनंद ले रहा है. उसकी आवाज में सुर और लय का ऐसा संगम है मानों उसने सालों की मेहनत के बाद इसे हासिल किया हो. इस प्यारी सी आवाज ने अब सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीत लिया है और लोग इसे बड़े मंच पर मौका देने की मांग करने लगे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया

यूजर्स का भी जीता दिल, जमकर हो रही तारीफ

वीडियो को सोशल मीडिया पर sarcasmicgag नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कला और टैलेंट हालात नहीं देखते. एक और यूजर ने लिखा…लड़की साधारण है लेकिन आवाज का कोई मोल नहीं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसकी आवाज कई बड़े सिंगरों से लाख गुना बेहतर है.

यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *