शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म ‘देवदास’ तो आपको याद होगी. भला याद भी कैसे ना हो, केवल फिल्म ही नहीं बल्कि इसका एक-एक गाना तक सदाबहार सॉन्ग्स में से एक है. शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की जो केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी वो आज भी भुलाया नहीं जा सका है. फिल्म में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार अहम रोल में थे. माधुरी और ऐश्वर्या का एक सॉन्ग ‘डोला रे डोला’ था, जिसे लेकर अभिनेत्री ने बात की और रूमर्स पर जवाब दिया.
दरअसल, साल 2002 में जब फिल्म ‘देवदास’ को रिलीज किया गया था तो उस समय उनके सॉन्ग ‘डोला रे डोला’ को लेकर चर्चा काफी रही थी. उस समय खबरें काफी रही थी माधुरी दीक्षित इस गाने की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं. इसके बारे में अब 24 साल अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी और रूमर्स पर रिएक्शन देते हुए इस पर विराम लगा दिया.
यह भी पढ़ें: राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
माधुरी दीक्षित ने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
माधुरी ने हाल ही में ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के एक इंटरव्यू में बात की थी. इस दौरान उनसे दिवंगत दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान की सहयोगी रुबीना खान के दावे को लेकर पूछा गया था कि माधुरी संजय लीला भंसाली की फिल्म के गाने की शूटिंग के दौरान 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं? इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, ‘आरिन 2003 में पैदा हुआ था. तो आप हिसाब लगा लीजिए.’ आरिन माधुरी के बड़े बेटे हैं, जिनका जन्म 17 मार्च 2003 को हुआ था और ‘देवदास’ को 12 जुलाई 2002 में रिलीज किया गया था. जबकि 23 मई, 2002 को इसका कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था.
‘देवदास’ की शूटिंग के वक्त बीमार पड़ गई थीं माधुरी!
माधुरी दीक्षित ने आगे फिल्म ‘देवदास’ की शूटिंग को लेकर बताया, ‘मैं लगातार ट्रैवल कर रही थी इसलिए मेरी तबीयत थोड़ी खराब हो गई थी. मैं शूटिंग के लिए इधर-उधर भागती रहती थी. मेरी शूटिंग रात में होती थी. इसलिए मेरे लिए ये बहुत ही थकाने वाला था. मेरी तबीयत थोड़ी खराब थी लेकिन कुछ खास नहीं था.’
यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 बनी क्राइम थ्रिलर फिल्म, कहानी और सस्पेंस ऐसा कि अटक जाएगी सांस
शादी के बाद डेनवर में बस गईं माधुरी दीक्षित
गौरतलब है कि माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में श्रीराम नेने से शादी की थी. इसके बाद वो अमेरिका के डेनवर में बस गई थीं. उनके पति डेनवर के जाने-माने हार्ट स्पेशलिस्ट हैं. शादी के बाद कई सालों तक वो डेनवर से मुंबई आती जाती रहीं. उन्होंने बेटों अरिन और रयान नेने के जन्म से पहले ‘देवदास’ की शूटिंग की थी.
शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित है ‘देवदास’
आपको बता दें कि फिल्म ‘देवदास’ शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के फेमस उपन्यास पर आधारित है, जो कि 1917 में लिखा गया था. इसमें माधुरी ने चंद्रमुखी, ऐश्वर्या राय पारो और शाहरुख खान ने देवदास की भूमिका निभाई थी. उपन्यास के इन कैरेक्टर्स को शाहरुख और ऐश्वर्या के साथ ही माधुरी दीक्षित ने भी अपनी एक्टिंग से अमर कर दिया.
