Headlines

मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) में फिर सियासी उथल-पुथल की आशंकाएं हैं. मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद के बीच की अनबन साफ देखी जा रही है. आकाश आनंद के एक और कदम से कयास लगाए जा रहे हैं कि या तो वह पार्टी छोड़ सकते हैं या फिर मायावती उन्हें दोबारा बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं. ये कयास लग रहे हैं आकाश आनंद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के बायो से. 

दरअसल, आकाश आनंद ने एक बार फिर अपना बायो बदल लिया है. एक बार नहीं, बल्कि दो बार बायो बदलकर अब आकाश आनंद खुद को ‘बसपा का समर्थक’ बता रहे हैं. इससे पहले उन्होंने ‘BSP वर्कर’ यानी बसपा का कार्यकर्ता लिखा था. पहले पार्टी कोऑर्डिनेटर, फिर पार्टी वर्कर और अब महज पार्टी सपोर्टर लिखकर आकाश आनंद ने यह संकेत दिए हैं कि वह बसपा से दूर हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक’, CJP को लेकर बोलीं मायावती

सूत्रों की मानें तो मायावती ने भी बसपा के पदाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि आकाश आनंद और उनके ससुर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अनफॉलो कर दें. इस नाराजगी की वजह तो जाहिर नहीं है लेकिन सूत्र बताते हैं कि आकाश आनंद को लेकर सोशल मीडिया पर बन रहे माहौल से बसपा प्रमुख खफा हैं. दरअसल, आकाश के समर्थन एक्स और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर ‘उम्मीदों का आकाश’ जैसे स्लोगन का इस्तेमाल कर उन्हें समर्थन सपोर्ट कर रहे हैं. इन पोस्ट को अशोक सिद्धार्थ ने भी री-ट्वीट कर दिया था. इसके बाद से मायवाती कुछ बड़ा कदम उठाने का प्लान कर रही हैं.

मायावती ने भतीजे को बताया था ‘अपरिपक्व’

इससे पहले जब आकाश आनंद ने अपना बायो बसपा को-ऑर्डेनेटर से बसपा कार्यकर्ता के तौर पर बदला था, उस समय मायावती ने कहा था कि आकाश अभी इतने ‘मैच्योर’ यानी परिपक्व नहीं हुए हैं कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सके. इसी बात से नाराज होकर कहें या फिर आहत होकर, लेकिन आकाश ने पहली बार अपना बायो तभी बदला था.

मायावती ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा था कि उन्होंने आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की अनुमति तो दे दी है लेकिन आकाश को अभी और मैच्योर होने की जरूरत है. तब तक उन्हें पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती.

यह भी पढ़ें: मायावती द्वारा पद छीने जाने के बाद आकाश आनंद ने चेंज किया ‘X’ बायो, बताया पार्टी वर्कर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *