Headlines

‘तारक मेहता’ में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो


‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फैंस का फेवरेट शो है. इस शो की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. तभी तो शो 18 साल से नॉनस्टॉप चल रहा है. शो की कास्ट से फैंस मिलना चाहते हैं. वहीं शो में काम भी करना चाहते हैं. ऐसी ही एक चाह लिए एक 16 साल का नाबालिग 900 किलोमीटर का सफर तय करके मुंबई पहुंच गया. वो बिना घरवालों को बताए मुंबई पहुंचा. नाबालिग को शो में एक्टिंग करनी थी. जब खबर फैली तो शो के मेकर असित कुमार मोदी ने भी रिएक्ट किया है.

असित कुमार मोदी ने कहा ये

शो के मेकर ने पोस्ट लिखकर कहा, ‘उन यंग फैंस के लिए जो एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का हिस्सा बनना चाहते हैं. सपने बड़े देखो. अपने पैशन को फॉलो करिए. उसके लिए कड़ी मेहनत करिए. लेकिन याद रखिए कि वो जर्नी भी बहुत बड़ी और जरूरी है जितना कि सपना. आपकी पढ़ाई, आपकी सुरक्षा और पेरेंट्स पर भरोसा हमेशा सबसे पहले आता है. वो कदम मत उठाइए जो आपको रिस्क में डाल दे और आपके परिवार को चिंता में डाल दे. अपने पेरेंट्स से बात करिए और उन्हें अपने सपने में इंवॉल्व करिए और सही तरीके से आगे कदम रखिए.’

आगे उन्होंने लिखा, ‘सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा यंग आर्टिस्ट की देखभाल कर रहा है और नए टैलेंट को मौका देता है जो डिजर्व करते हैं. यंग लोगों को देखकर खुशी होती है जिनमें एक्टिंग को लेकर जुनून होता है. टैलेंट हमेशा मौका ढूंढ़ लेता है जब वो तैयारी, धैर्य और सही अप्रोच से होता है. अगर आप तारक मेहता में काम करना चाहते हैं तो हमारी ऑफिशियल कास्टिंग टीम को सही तरीके से, ज्ञान के साथ और अपने पेरेंट्स के सपोर्ट के साथ अप्रोच करिए. खूब पढ़िए, खूब सीखिए, सपने देखते रहिए और अपने पैशन के लिए काम करते रहिए. सपने जरूर देखो…उन्हें पूरा भी करो, बस सही रास्ते से.’

ये भी पढ़ें-  ‘तुम हीरो जैसे नहीं दिखते’, गोविंदा ने सलमान खान को दी थी सलाह, बोले- एक्सरसाइज करो

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया, 16 साल का बच्चा गुरुवार दोपहर को स्कूल जाने के बहाने घर से निकला था. लेकिन वो नाबालिग स्कूल नहीं गया. वो सीधा छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचा. यहां से उसने ट्रेन पकड़ी और नागपुर गया. फिर नागपुर से मुंबई के लिए कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ी. अगले दिन सुबह शुक्रवार को नाबालिग गोरेगांव स्टेशन पहुंचा. इसके बाद वो पैदल फिल्म सिटी पहुंच गया. 

ये भी पढ़ें- Batwara 1947 Vs Awarapan 2: सनी की ‘बंटवारा 1947’ या इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, पहले दिन कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?

तारक मेहता में एक्टिंग करने की चाह
नाबालिग फिल्मसिटी में अकेले घूम रहा था. उसी वक्त पुलिस की नजर पड़ी. फिर पुलिस की यूनिट वहां पहुंची. नाबालिग से पूछताछ हुई, उसने बताया कि वो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक्टिंग करना चाहता है. उसे एक्टिंग में करियर बनाना है. इसीलिए वो घर से बिना बताए निकल आया. पुलिस बच्चे को पुलिस स्टेशन लेकर आई. फिर पुलिस ने नाबालिग के पिता को कॉल किया. अभी नाबालिग पुलिस की देखरेख में है. उसके पिता उसे मुंबई से वापस ले जाने के लिए आ रहे हैं. 

मेकर्स दे रहे ये खास मौका

बता दें कि इन दिनों शो में 1 अगस्त से 21 अगस्त तक क्विज चल रहा है. शो का एपिसोड तुरंत खत्म होने के बाद यानी रात को 9 बजकर 5 मिनट पर आप TMKOC क्लब हाउस पर होने वाले लाइव क्विज में हिस्सा जरूर लीजिए. जो भी फैमिली वो क्विज जीतेंगी उसे गोकुलधाम आने और शो के कैरेक्टर्स से मिलने का मौका जरूर मिलेगा.

शो की बात करें ये शो 18 सालों से चल रहा है. इस शो में दिलीप जोशी, मुनमुन दत्त, अमित भट्ट, श्याम पाठक, सोनालिका जोशी, तनुज महाशब्दे जैसे स्टार्स हैं. हाल ही में शो ने 18 साल पूरे किए हैं. मेकर्स ने 18 साल पूरे होने पर सेलिब्रेशन भी किया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रखी. शो के हर कैरेक्टर को फैंस काफी पसंद करते हैं. शो में दिशा वकानी भी अहम रोल में थीं. वो दयाबेन का रोल निभा रही थीं. वो मैटरनिटी लीव पर गईं और उसके बाद शो में वापस नहीं आई.

शो की कहानी की बात करें तो इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि माधवी भिड़े के पास काफी बड़ा नींबू-मिर्च के अचार का ऑर्डर आया है. भिड़े नींबू मिर्च लेने के लिए मंडी जाने वाला है. अब देखना होगा कि माधवी ये ऑर्डर समय पर पूरा कर पाएगी या नहीं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *