बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप को फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. साथ ही उन्होंने ब्लैकमेलिंग का भी आरोप लगाया है. तेज प्रताप यादव ने बताया कि अज्ञात नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई.
उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग और पैसे की मांग की गई है. लालू के बड़े बेटे ने राज्य सरकार और प्रशासन से मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है.
‘मोदी जी रील से बाहर…’, GDP को लेकर भड़के RJD नेता तेजस्वी यादव
तेज प्रताप यादव ने खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए तेज प्रताप यादव ने X पर पोस्ट में लिखा, “आज दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर मुझे 7520322647 मोबाइल नंबर से फोन आया. फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को एक मीडिया हाउस से जुड़ा हुआ बताते हुए मुझे जान से मारने की धमकी दी तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और पैसे की मांग करने का प्रयास किया.”
तेज प्रताप यादव ने आगे यह भी लिखा, “यह मामला केवल मेरे लिए ही नहीं, बल्कि जनशक्ति जनता दल से जुड़े अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है. उक्त व्यक्ति पार्टी से जुड़े कई लोगों को फोन कर परेशान कर रहा है, धमकियां दे रहा है और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कथित रूप से पैसे की मांग कर रहा है.”
‘मोबाइल नंबर की जांच कर पहचान की जाए’
जेजेडी चीफ ने मांग करते हुए कहा, “मैं सरकार एवं संबंधित प्रशासन से मांग करता हूं कि इस मोबाइल नंबर की तत्काल जांच कराकर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए और उसके विरुद्ध कानून के अनुसार शीघ्र एवं कड़ी कार्रवाई की जाए. साथ ही, मेरे एवं पार्टी से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.” यादव ने आगे कहा, “धमकी, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कानून से ऊपर कोई नहीं है.”
स्वरा भास्कर की मुश्किलें बढ़ीं! BJP नेता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
