Headlines

दिल्ली में बढ़ी गर्मी, अक्टूबर की शुरुआत चार साल में सबसे प्रदूषित


दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम शुष्क बना  रहेगा और आसमान साफ रहने वाला है, लेकिन अक्टूबर के पहले ही दिन की शुरूआत अच्छी हवा से नहीं हुई है. हवा की गुणवत्ता का स्तर गिर रहा है और प्रदूषण बढ़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी का मौसम भी अपेक्षाकृत गर्म रहा. शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है.

वहीं. न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है. वहीं, पालम में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 35.3 डिग्री सेल्सियस रिज में 34.4 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

दिल्ली में आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’, प्रदूषण पर सरकार की सख्ती

आज आसमान रहेगा साफ, दिन रहेगा गर्म

विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार (02 अक्टूबर) को आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप रहेगी.  दिन के समय मौसम गर्म रहेगा. शहर का अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं  15-20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेंगी.

पिछले 24 घंटों में बढ़ा तापमान

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20-24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पिछले 24 घंटों (सुबह 08:30 बजे तक) अधिकतम नमी दर 91 प्रतिशत और नियूयनतम नमी दर 42 प्रतिशत रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम दिशा से 20-25 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलीं, जबकि पालम में हवा की गति 32 किमी/घंटा तक पहुंच गई. 

हवा की गुणवत्ता का स्तर गिर रहा

रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर की शुरुआत पिछले चार सालों में सबसे ज़्यादा प्रदूषण के साथ हुई. गुरूवार (1 अकटूबर) को शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बढ़कर 166 हो गया और यह ‘मध्यम’ श्रेणी में आ गई है. बुधवार को AQI 129 था. ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (CREA) के अनुसार, इससे पहले 1 अक्टूबर 2022 को दिल्ली में  AQI 186  दर्ज किया गया था जोकि  ‘मध्यम’ श्रेणी में था. 

दिल्ली मेट्रो सारथी ऐप का बढ़ा इस्तेमाल, 1 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *