साउथ दिल्ली में सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए बिल्डिंग हादसे पर विपक्ष के पीएम मोदी को लेकर लगाए जा रहे आरोप पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पलटवार करते हुए कहा है कि वह एल्गोरिदम के चक्कर में पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं. हमने विकास किया है, हमें नेतागिरी से ज्यादा मतलब नहीं है.
अबतक हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, वहां कई लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है. हादसे के बाद से एनडीए सरकार को विपक्ष के नेता लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे है.
#WATCH | Delhi | Satya Niketan building collapse | BJP MP Nishikant Dubey says, “…Whatever the problem is, be it a house collapsing or something else, our government is concerned about it. We have come to the program today, but Chief Minister Rekha Gupta has not come. They are… pic.twitter.com/IJXoCc7v8I
— ANI (@ANI) September 6, 2026
लोगों को पब्लिसिटी चाहिए: निशिकांत दुबे
बीजेपी सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘देखिए क्या है कि लोगों को पब्लिसिटी चाहिए. राहुल गांधी को कोई सीरियसली लेता नहीं है. कांग्रेस पार्टी को कोई सीरियसली लेता नहीं है. कांग्रेस पॉलिटिकल पार्टी को कोई सीरियसली लेता नहीं है, दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता कौन है? नरेंद्र मोदी जी हैं, उन्होंने 12 साल में विकास करके दिखाया है. विकसित भारत 2047 का सपना उन्होंने दिखाया है.’
दुबे ने आगे कहा, ‘जब कामता प्रसाद जी एक गुरु हुआ करते थे, जिन्होंने हिंदी व्याकरण लिखा है, उनकी एक लाइन फेमस है, कि निशाने से ऊपर मारो नहीं तो वार खाली जाएगा, तो ये सभी मोदी जी पर अटैक करते हैं, जिससे उनका कोई न कोई ट्रैक्शन हो जाए, एल्गोरिदम में जो है, मोदी जी को गाली देने वाला कोई आदमी पैदा हो गया, इस तरह से करके, अपनी, केवल वो जो, कमी है, उसको छुपाने की कोशिश है. मोदी जी को गाली देने से कुछ नहीं होगा, मोदी जी ने यहां विकास किया है, जनता का उनपर विश्वास है, और जो भी समस्याएं हैं, चाहे मकान गिरने का हो, आपको पता है, जिस कार्यक्रम में आए, वहां रेखा गुप्ता जी नहीं आईं, वह मौके पर खड़ी हुई हैं. हम काम करके दिखाते हैं, हमें नेतागिरी से कोई मतलब नहीं.’
