Headlines

‘विजय-तृशा कृष्णन पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट’, IGI एयरपोर्ट पर उद्यमी गिरफ्तार


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मुख्यमंत्री विजय, त्रिशा पर टिप्पणी हेतु उद्यमी गणेशन गिरफ्तार।
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर चेन्नई साइबर क्राइम पुलिस ने हिरासत में लिया।
  • जून में किए गए पोस्ट पर लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ।

चेन्नई की साइबर क्राइम पुलिस ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और अभिनेत्री तृशा कृष्णन को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में राज्य के एक उद्यमी प्रवीण गणेशन को गिरफ्तार किया है. दरअसल, 35 वर्षीय प्रवीण गणेशन हांगकांग से यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया.

यह पूरा घटनाक्रम शनिवार (5 सितंबर, 2026) को सामने आया, जब प्रवीण गणेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें चेन्नई साइबर क्राइम पुलिस की तरफ से जारी लुक आउट सर्कुलर (LOC) की वजह से इमिग्रेशन विभाग ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.

X पोस्ट में क्या बोले प्रवीण गणेशन?

गणेशन ने अपने पोस्ट में कहा, ‘जून महीने में किए गए एक एक्स पोस्ट को लेकर चेन्नई साइबर क्राइम और तमिलनाडु पुलिस की तरफ से जारी लुकआउट सर्कुलर (LOC) की वजह से मुझे दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने हिरासत में ले लिया है, जिसे हटाया जा चुका है. हमें दिल्ली/एनसीआर में एक ऐसे आपराधिक वकील की जरूरत है, जो तुरंत IGI एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन या पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचकर स्थिति को संभाल सके. इसके अलावा, आगामी ट्रांजिट रिमांड का विरोध कर सके.’

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा, ‘प्लीज इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें और उपलब्ध आपराधिक वकीलों या लीगल एड नेटवर्क्स को टैग करें.’

तमिलनाडु के उद्यमी के हिरासत पर बोले अधिकारी 

इसके बाद प्रवीण गणेशन को दिल्ली पुलिस के IGI अधिकारियों को सौंप दिया गया. इस बारे में दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (IGI) विचित्र वीर ने द प्रिंट से बातचीत में कहा, ‘शनिवार (5 सितंबर को चेन्नई साइबर क्राइम की टीम को पहुंचने में समय लग रहा था, इसलिए दिल्ली पुलिस की IGI विंग ने गणेशन को हिरासत में ले लिया. हालांकि, बाद में उसे चेन्नई की टीम को सौंप दिया गया.’

क्या है पूरा घटनाक्रम?

इसके अलावा, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेडिंग कंपनी विनट्रैक के सीईओ गणेशन को सीएम विजय और तृशा के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा, ‘गणेशन ने जून महीने में तमिलनाडु के सीएम के बारे में एक X पोस्ट में आपत्तिजनक बातें कही थी. हालांकि, बाद में वो पोस्ट हटा दिया गया, लेकिन एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद चेन्नई के साउथ जोन साइबर क्राइम यूनिट ने गणेशन के खिलाफ LOC जारी कर दिया.’

अधिकारी ने कहा, “गणेशन ने जून में मुख्यमंत्री के बारे में मानहानिकारक बयान पोस्ट किए थे. हालांकि बाद में वह पोस्ट हटा दी गई, लेकिन एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद चेन्नई के साउथ जोन साइबर क्राइम यूनिट ने उनके खिलाफ LOC जारी कर दिया.” उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट और उसके URL सेव करने के बाद पुलिस से संपर्क किया था. 

यह भी पढ़ेंः PM मोदी के ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर खरगे का रिएक्शन, कहा – ‘अफसोस है कि…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *