Headlines

देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल


महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. दरअसल बुधवार (15 जुलाई) की देर रात शरद पवार की पार्टी के नेता जयंत पाटील अचानक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास ‘वर्षा’ पर पहुंचे. दोनों नेताओं की बंद कमरे हुई बैठक ने अटकलों को जोर दे दिया है. इसको लेकर अब राजनीतिक गलियारों में ज़ोरदार चर्चा शुरू हो गई है.

शरद पवार की NCP के जयंत पाटील अचानक मुम्बई में वर्षा बंगले पहुंचे, जिससे पॉलिटिकल डेवलपमेंट में तेज़ी आने की उम्मीद है. बता दें कि इससे पहले प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे भी वर्षा बंगले पर पहुंचे थे. सूत्रों का कहना है कि तीनों नेताओं की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बंद कमरे में लंबी बातचीत चली है. शरद पवार ग्रुप के लीडर जयंत पाटील के वर्षा बंगले पहुंचने से पॉलिटिकल गलियारों में हलचल मच गई है.

शरद पवार से क्या चाहती है BJP? कांग्रेस के दावे से महाराष्ट्र की सियासत में उबाल

एनसीपी के दोनों गुटों ने की सीएम से मुलाकात

एनसीपी अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है. वहीं एनसीपी शरद पवार की ओर से जयंत पाटील ने मुलाकात की है. हालांकि इससे पहले जयंत पाटील पार्टी प्रमुख शरद पवार से दक्षिण मुंबई स्थित सिल्वर ओक में मुलाकात की थी. बता दें कि इन मुलाकातों को लेकर फिलहाल आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

बता दें कि इस समय महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार की पार्टी राजनीतिक संकट में है. खबरें हैं कि उनकी पार्टी के 10 विधायकों में से ज्यादातर विधायक एनडीए में शामिल होने के पक्ष में हैं. काम न मिलना और देरी से मिलने को लेकर विधायकों ने चिंता जताई थी. वहीं जयंत पाटील ने शरद पवार को विधायकों की इस समस्या से अवगत कराया था. 

एनसीपी को 10 विधायक और 8 सासंद का खतरा

शरद पवार की पार्टी एनसीपी के पास 10 विधायक और 8 सांसद है, जिससे पार्टी को उनका खतरा नजर आ रहा है. महाराष्ट्र शिवसेना उद्धव गुट के सांसदों के बागी होने के बाद शरद गुट में भी राजनीतिक संकट गहरा रहा है. माना जा रहा है कि अब इसी को लेकर जयंत पाटील ने देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की है. 

बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *